रायसेन/उदयपुरा, शाशकीय नियमो को हमारे ऊपर थोपना गलत व अनैतिक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 25, 2021

रायसेन/उदयपुरा, शाशकीय नियमो को हमारे ऊपर थोपना गलत व अनैतिक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

शाशकीय नियमो को हमारे ऊपर थोपना गलत व अनैतिक।

  • शाशन आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल और डाटा उपलब्ध कराएं - सुमित्रा देवी

रायसेन/उदयपुरा, शाशकीय नियमो को हमारे ऊपर थोपना गलत व अनैतिक।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। स्थानीय दशहरा मैदान लोधी पुरा प्रांगड़ पर विकासखंड उदयपुरा से हजारों की संख्या में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिकाओ के द्वारा प्रमुख़ मांगो को लेकर एक दिवसीय हड़ताल और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। वंही आँगनवाड़ी महिला बाल विकास कार्यकर्ताओं के द्वारा लोधी पुरा से नगर के मुख्य मार्गो से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम उदयपुरा तहसीलदार संजय नागवंशी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिला बाल विकास कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर अतिरिक्त भार डाला गया है, वह मानवीय सेवाओ को लिए है, अभी तक उनको शाशकीय पद के लिए नियुक्त नही किया गया है। महिला बाल विकास कार्यकर्ता के द्वारा बहुत कार्य लिया जाता है और वह अपना कर्त्तव्य ईमानदारी से पूर्ण करती है लेकिन वेतमान कम होने के बाद भी वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है। वंही उनके नए आदेश के तौर पर भारत सरकार द्वारा पोषण ट्रेकर एप्प ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं को डाऊनलोड करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। इस संवंध में प्रदेश की समस्त कार्यकर्ता/सहायिका/मिनी कार्यकर्ता का शासन से अनुरोध है कि पोषण ट्रेकर एप्प डाऊनलोड कराने से लेकर ऑगनवाडी केंद्र संचालित करने के सभी गतिविधियों एप्प के माध्यम से सुचारू करने हेतु कार्यकर्ताओं पर दवाव बनाया जा रहा है। इस सम्वन्ध में हम शाशन से जो मोबाइल देने के था वह मोबाइल उपलब्ध कराया जाए और नेट डाटा उपलब्ध कराया जाए। हम आँगनवाड़ी कार्यकर्ता मानव सेवी कार्यकर्ता है न कि शाशकीय कर्मचारी। जब हम शाशकीय कर्मचारी नही है तो शाशकीय नियमों को हमारे ऊपर जबरन थोपना गलत व अनैतिक है, इसे रोक दिया जाए। वंही ज्ञापन में कहा गया है की प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा अक्टूबर 2018 में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायक मिनी कार्यकर्ता का मानदेय उक्त अनुसार बढाया गया जो की ऑगनवाडी कार्यकर्ता का 1500 रुपये, मिनी कार्यकर्ता 1250 रुपये, सहायक 750 रुपये प्रतिमाह उन्नति की गयी थी जिसका बजट पत्र दिनाक 28/10/18 को आदेश हो चुके है। जिसका 01 नवंबर 2018 से आज तक लगभग 2 वर्ष का एरियर सहित भुगतान शीघ्र कराया जाये। वंही आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में से सुपरवाइजर के पद पर योग्यता और अनुभव के आधार पर नियुक्ति की जाये। वंही मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय विगत वर्ष से मात्र 5000 रुपये ही जमा हो रहा है बाकी का मानदेय जमा नही हो रहा है, उक्त मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय जो कम जमा हो रहा है उसे पूरा एरियर्स सहित भुगतान किया जाए। ज्ञापन देने वालो में प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा देवी, रायसेन जिला अध्यक्ष सरिता शर्मा, रेणुका शर्मा, अंजु विश्वकर्मा, रिंकी मीणा, सुषमा जैन, सोनल मल्लह, माया धाकड़, मानकुंवर शर्मा, प्रियंका साहू, ममता मेहरा, नीलम शर्मा, ममता चौरासीया, प्रीति धुर्वे, द्रोपदी मेहरा, दुर्गा चौरसिया, बबिता कटारे आदि मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...