Post Top Ad
Tuesday, March 9, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आंगनवाड़ी में किया गया महिलाओं का सम्मान।
रायसेन/देवरी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आंगनवाड़ी में किया गया महिलाओं का सम्मान।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के उपलक्ष में ग्राम पंचायत रामपुरा की आंगनवाड़ी में भी सुपरवाइजर चंद्रकला चक्रवर्ती के अध्यक्षता में महिला सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने दो बच्चियां रहते हुए ऑपरेशन करा लिया है। जिन्होंने लड़का एवं लड़कियों में कोई फर्क नहीं समझा एवं लड़कियों को ही सब कुछ मानकर अपना ऑपरेशन करा लिया। जिनमें मृदुला सरकार रामपुरा एवं हीराबाई रिछावर का सम्मान किया गया। उन महिलाओं का कहना है कि आज देश का नाम रोशन बेटों से ज्यादा बेटियां कर रही हैं। बेटियां ही अपने मां बाप का नाम ऊंचा करती है इसलिए हम लोगों ने कभी भी बेटा एवं बेटियों में फर्क नहीं समझा। वही सुपरवाइजर चंद्रकला का कहना है की यह महिला समाज के लिए आदर्श हैं ऐसी महिलाओं का सम्मान आज हम कर रहे हैं हम भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि आज हम हमारे हाथों से उन महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने कभी भी बेटा एवं बेटियों में भेदभाव नहीं किया। कार्यक्रम में आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रही जिनमें ग्राम पंचायत रामपुरा से नीतू वर्मा, प्रतिभा तिवारी, गूमता लोधी, तुलसा लोधी उपस्थित रही। रिछावर आंगनबाड़ी से काशीबाई, ऊषा सिंगरोले, साधना, गीता मेहरा उपस्थित रही। ग्राम पंचायत नया खेड़ा से सुनीता साहू, दर्शना लोधी उपस्थित रही। खेरे पिपरिया आंगनवाड़ी से अंजू विश्वकर्मा उपस्थित रही एवं ग्राम रामपुरा की सभी महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में एक अच्छा स्थान दिलाने के उद्देश्य से कार्यक्रम को रखा गया था। सुपरवाइजर चंद्रकला चक्रवर्ती का कहना है कि कभी भी बेटे एवं बेटियों में फर्क ना करें क्योंकि दोनों ही समाज का अभिन्न हिस्सा है दोनों को मिलाकर ही परिवार बनता है एवं आज के युग में बेटियां बेटों से काफी आगे निकल कर समाज एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं इसलिए हमें भी हमारी बेटियों को हमेशा हर समय साथ देना चाहिए जिससे कि हमारी बेटियां भी आगे चलकर हमारे देश एवं समाज का नाम रोशन कर सकें।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद