Post Top Ad
Tuesday, March 9, 2021
Home
अपराध
जबलपुर
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
जबलपुर, पुलिस ने प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त।
जबलपुर, पुलिस ने प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा भू-मफिया, राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये हैं। इन निर्देशों के पालन में पुलिस, प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार कर उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 9 मार्च को कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में पुलिस बल, राजस्व एवं नगर निगम जबलपुर के अतिक्रमण दस्ते ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना रांझी अंतर्गत ग्राम मोहनिया में मस्ताना चौक निवासी जेनीफर बानो उर्फ जेनी बानो के द्वारा बाउंड्री वॉल एवं हॉल का अतिक्रमण हटाते हुए भवन जमीदोंज कर दिया।
जेनीफर बानो ने 6 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि अवैध कब्जा करते हुये 10 लाख रूपये की लागत से निर्माण कार्य कर लिया था। इस भूमि की कीमत लगभग 60 लाख रूपए थी। इस प्रकार शासन की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया। इस संपूर्ण कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्याम चंदेल, थाना प्रभारी रांझी आर.के. मालवीय और उनकी टीम, आर.आई. राजेन्द्र सेन, पटवारी रूपेश ताम्रकार और नगर निगम का अतिक्रमण अमला मौजूद था।
Tags
# अपराध
# जबलपुर
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
जबलपुर,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद