रायसेन/सिलवानी, प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला, गरीब भटक रहे दर-दर, विधायक ने दिया जांच का आश्वासन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 21, 2021

रायसेन/सिलवानी, प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला, गरीब भटक रहे दर-दर, विधायक ने दिया जांच का आश्वासन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला, गरीब भटक रहे दर-दर, विधायक ने दिया जांच का आश्वासन।

रायसेन/सिलवानी, प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला, गरीब भटक रहे दर-दर, विधायक ने दिया जांच का आश्वासन।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। रविवार को पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने नगर परिषद कार्यालय में जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी। इस बीच सिलवानी नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक बड़ा घोटाला निकल कर सामने आया है। इस मामले में जनता ने बताया कि अधिकतर वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास उन लोगों को दे दिये गये जिनके पास पहले से मकान, ट्रैक्टर, चार पहिया वाहन, और अन्य सुविधाएं मौजूद थी। ज्ञात हो कि यह आंवटन उन लोगों को किया गया है जो पूरी तरह से सक्षम थे। इन सब में सबसे खास बात यह है कि इस योजना में शासन की गाइड लाइन के अनुसार पात्र हितग्राहियों की जांच करके उन्हें योजना का फायदा दिया जाना था, लेकिन हर वार्ड में दर्जनों की तादात में अपात्र लोगों को पात्र बनाकर गलत तरीके से योजना का लाभ दे दिया गया है और शासन की योजना की राशि का जमकर बंदरबांट हो गया और अब इस गड़बड़ी के उजागर होने के बाद जनता की शिकायत पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसकी तुरंत जांच की जाए और जो इस योजना के लिये अपात्र थे उन्हें पात्र बना कर पीएम आवास योजना के आवास दिए गए हैं उनसे तुरंत इस योजना की राशि की रिकवरी की जाए और जो पात्र हितग्राही है उन्हें लाभ दिया जाए। शासन की नीतियों के अनुसार इस योजना का फायदा गरीब लोगों को मिलना था वहीं इस योजना का फायदा अधिकतर अमीर लोगों ने उठा लिया है जिसके कारण गरीब तबके की जनता इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गई और अब यह घोटाला सामने आता दिखाई दे रहा है। जिसमें प्रत्येक वार्ड में इस तरह के मामले सामने आते दिखाई दे रहे है। सवाल उस प्रशासनिक व्यवस्था पर भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर कैसे इस महत्वपूर्ण योजना का पैसा गलत ढंग से अपात्र लोगों में बांट दिया गया। अधिकारियों ने क्यों इसकी जांच नहीं की और योजना का फायदा अमीर लोगों ने उठा लिया इसलिए अब इस पर विधायक का एक्शन सामने आया है कि पहले ऐसे लोगों की सूची तैयार किया जाए फिर इनकी जांच कराकर शासन की गाइडलाइन अनुसार योजना का क्रियान्वयन करते हुए उस हितग्राही को लाभ दिया जाए जो वास्तविकता में इस योजना का लाभ लेने के लिए हकदार था। वहीं इस गड़बड़ घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और जिन्होंने गलत ढंग से इस योजना का फायदा लिया या फिर किसी अन्य को दिलाया उन पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इनका कहना है...

नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायत लगातार मुझे मिल रही है और साईंखेड़ा में भी कुछ लोगों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी। इसकी जांच कराई जा रही है जो भी व्यक्ति इसमें दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी एवं पात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा और अपात्रों पर कार्रवाई होगी।
रामपाल सिंह राजपूत, विधायक सिलवानी

प्रधानमंत्री आवास की पूर्व में भी शिकायत आयीं थी, आज भी कुछ लोगों की शिकायत प्राप्त हुई। इस संबंध में सीएमओ से सूची मांगाई जा रही है जिसका प्रकाशन किया जाएगा। अगर उसमें कोई आपात्र पाया जाता है उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
संघमित्रा बौद्ध, प्रशासक नगर परिषद, सिलवानी

जो सूची 2017-18 की मंजूर थी उसके हिसाब से कार्यक्रम किया गया था। अगर कोई अपात्र हितग्राही पाया जाता है या शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई करेंगे।
आरके शर्मा, सीएमओ, सिलवानी

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...