राजगढ़/तलेन, हितग्राहियों के जी का जंजाल बनी प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर परिषद के लगा रहे चक्कर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 21, 2021

राजगढ़/तलेन, हितग्राहियों के जी का जंजाल बनी प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर परिषद के लगा रहे चक्कर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

हितग्राहियों के जी का जंजाल बनी प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर परिषद के लगा रहे चक्कर।

राजगढ़/तलेन, हितग्राहियों के जी का जंजाल बनी प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर परिषद के लगा रहे चक्कर।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। प्रधानमंत्री आवास योजना को इस उद्देश्य से अस्तित्व में लाया गया कि देश के हर जरूरतमंद को सरकारी खर्च पर अपना खुद का आशियाना नसीब हो सके। सरकार योजना का  बखान कर लोगों को घरों से आबाद करने का दावा भी कर रही है लेकिन इस योजना की हकीकत यह है कि अब यह योजना कई लोगों के जी का जंजाल बन गई है।


नगर परिषद तलेन द्वारा मई 2020 मैं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 430 मकान स्वीकृत किए गए थे। तथा हितग्राही को एक-एक लाख रुपए की राशि खाते में आवंटित की गई थी। जिसके चलते हितग्राहियों द्वारा अपने पुराने मकान तोड़कर नए मकान का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।


लेकिन इतने महीने बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त हितग्राहियों को नहीं मिल पाई है। दूसरी किस्त के अभाव में अधिकांश हितग्राहियों के पुराने मकान टूट जाने और नये मकान का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के चलते लंबे समय से किराए के मकान में रहना पड़ रहा है।


दूसरी किस्त की आस में हितग्राही नगर परिषद के चक्कर लगा-लगा कर थक चुके हैं। साथ ही अधिकारी व नेताओं के आश्वासन सिर्फ छलावा साबित हो रहे हैं। नगर परिषद द्वारा नगर के कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए थे। उनकी भी अभी तक आवास की प्रथम किस्त नहीं मिल पाई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...