Post Top Ad
Sunday, March 14, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
कहाँ, प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर करवाई हत्या, मंगेतर से नहीं करना चाहती थी शादी।
कहाँ, प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर करवाई हत्या, मंगेतर से नहीं करना चाहती थी शादी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस कमिश्नरेट में शुक्रवार को एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी जिसका पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि घटना के पीछे मृतक की मंगेतर शामिल थी। मृतक की मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। लखनऊ पुलिस ने राजधानी में 2 दिन पहले हुए सनसनीखेज कत्ल का खुलासा कर दिया है, पुलिस ने कत्ल के 24 घंटे के अंदर हत्या के आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि इस वारदात को मृतक की मंगेतर और उसके प्रेमी और दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया था। लखनऊ के डीसीपी साउथ रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मोहनलालगंज में एक डेड बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके चलते मुकदमा पंजीकृत किया गया था, इस घटना में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि घटना में यह सामने निकल कर आया कि जो मुख्य अभियुक्त शाने अली है उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि शाने अली ने अपनी प्रेमिका हसमुतल निशां के कहने पर कोल्ड ब्लड मर्डर कर डाला, वह भी सब कुछ प्लान करके। युवती की दोस्ती पहले से ही शाने अली नामक लड़के से थी और लड़की ने शाने अली से कहा कि शहाबुद्दीन उर्फ मनीष को रास्ते से हटा दे, नहीं तो उसके घर वाले उसकी शादी उससे करा देंगे, जिसके चलते प्रेमिका के प्रेमी शाने अली ने उसकी हत्या, अपने चार मित्रों के साथ मिलकर कर दी।
लखनऊ के डीसीपी साउथ के रवि कुमार ने बताया कि कल थाना मोहनलालगंज में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें थाना मोहनलालगंज पुलिस को एक डेड बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, घटना में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इस घटना में यह सामने निकल कर आया कि जो मुख्य अभियुक्त शाने अली है और उसके चार दोस्त हैं उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था। मुख्य अभियुक्त शाने अली ने अपनी प्रेमिका के कहने पर ऐसा किया, युवती हसमुतल निशां की शादी मृतक से 2 महीने बाद होने वाली थी, दोनों की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन लड़की शादी नहीं करने वाली थी और वो नहीं चाहती थी कि शादी उससे हो क्योंकि उसकी दोस्ती पहले से ही शाने अली नामक लड़के से थी और लड़की ने शाने अली से कहा कि शहाबुद्दीन उर्फ मनीष को रास्ते से हटा दे नहीं तो उसके घर वाले उसकी शादी उससे करा देंगे, जिसके चलते प्रेमिका के प्रेमी शाने ने उसकी हत्या, अपने चार मित्रों के साथ मिलकर कर दी।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस बताते हैं कि मृतक और लड़की की सगाई हो चुकी थी और 2 महीने बाद शादी थी। डीसीपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए सर्विलांस की टीम की मदद से कॉल डिटेल निकाली गई और उसके बाद पूछताछ की गई, पूछताछ से घटना का खुलासा हो सका। घटना की मास्टरमाइंड लड़की और उसका प्रेमी है, पुलिस ने हत्या के मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद