Post Top Ad
Sunday, March 14, 2021
Home
अपराध
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, रेत खदानों पर ठेकेदार कर रहे हेराफेरी, बगैर रॉयल्टी के निकल रहे थे रेत से भरे डंपर।
रायसेन/देवरी, रेत खदानों पर ठेकेदार कर रहे हेराफेरी, बगैर रॉयल्टी के निकल रहे थे रेत से भरे डंपर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रविवार की दोपहर को पतई घाट से पोकलैंड मशीन से दो डंपर भर कर निकाल रहे थे। यह डंपर थालादिधावन के बाईपास सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था उस पर से निकाल दिए गए जिससे सीसी रोड धंस गया। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने तत्कालीन थाने और तहसीलदार को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी गई। मौके पर हंड्रेड उपस्थित हुई। मौके पर उपस्थित हंड्रेड में बैठे कर्मचारियों ने और मीडिया कर्मियों ने जब डंपर ड्राइवर से रॉयल्टी के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी रॉयल्टी नहीं है आधे घंटे बाद हम रॉयल्टी दे देंगे।तो पुलिस वाले इन दो डंपर को लेकर थाने पहुंची।
क्षेत्र के नर्मदा घाट पतई रेत खदान पर ठेकेदार द्वारा मनमानी का लगातार अवैध उत्खनन किया जा रहा है। यहां पर पोकलैंड मशीनों से डंपर भरकर निकाले जा रहे हैं। जबकि ठेकेदार के पास इस घाट से रेत उठाने के लिए कोई रॉयल्टी नहीं है। जबकि ठेकेदार पतई घाट से रेत भरकर गांव के रास्ते से निकालकर एनएच 12 पर लाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पतई घाट पर कोई रॉयल्टी ही नहीं हुई है तो ठेकेदार खुलेआम यह डंपर को पोकलैंड मशीन से भरकर निकाल रहे हैं पर अभी तक कोई भी अधिकारी के द्वारा इन पर कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हमारे गांव से ओवरलोड डंपर दिन रात निकल रहे हैं। इसकी सूचना कई बार थाने और तहसील में भी दे चुके हैं। परंतु अब तक इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि हम तीन ग्राम पंचायतों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि तहसील, थाने एवं कलेक्टर को भी आवेदन दे चुके है। पर अभी तक माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समय रहते इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कोई बड़ी घटनाएं घट सकती हैं। जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की रहेगी क्योंकि हम बार-बार शासन-प्रशासन को इस बारे में अवगत करा चुके लेकिन शासन-प्रशासन के द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई अभी तक माफियाओं के खिलाफ नहीं की गई जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश उत्पन्न होने लगा है।
सरपंच प्रतिनिधि कुबेर सिंह लोधी, ग्राम पंचायत दिघावन
हमने माइनिंग विभाग को लेटर लिखा है, अब कार्रवाई करने की जवाबदारी माइनिंग विभाग की है।
देवरी थाना प्रभारी विमेलश राय
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद