Post Top Ad
Saturday, March 6, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजनीति
राजगढ़/तलेन, प्रधानमंत्री हितग्राही वार्ड सम्मेलन हुआ संपन्न।
राजगढ़/तलेन, प्रधानमंत्री हितग्राही वार्ड सम्मेलन हुआ संपन्न।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री हितग्राही वार्ड सम्मेलन मंडल के नेतृत्व में नगर के 15 वार्डो का सामूहिक रूप से शुक्रवार को सायं 7.00 बजे महाकाल गार्डन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष दिलवर यादव, विधानसभा प्रभारी कैलाश सोनी, ब्यावरा नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश जोशी, लक्ष्मी नारायण पचवार्य, पीरुलाल भतकरिया, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, भारत सिंह यादव, चंद्रर सिंह यादव, नारायण सिंह यादव, हरि सिंह केशवाल, कृष्ण पाल सिंह परमार, शिव शर्मा उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में राज्य में केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में जो कमियां नगर परिषद में भाजपा के अध्यक्ष बनने में रह गई है वह इस बार नहीं करना है। आगामी नगर के चुनाव में 15 ही वार्डों सहित अध्यक्ष में भारतीय जनता पार्टी को ही चुनना है। भाजपा ही ऐसी सरकार है जो सबको लेकर चलती है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाती है। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत मंडल के पदाधिकारी महेश भतकरिया, घनश्याम जाटव, योगेश पाटीदार, लखन यादव सतीश यादव, पार्षद रमेश यादव, श्याम वात्रे, अवध नारायण उपाध्याय, दिनेश यादव, रमेश चंद्र वर्मा, राजेश सत्यम, सुनील सहगल, पवन यादव, आजाद वंशकार, दिनेश शर्मा, प्रमोद महेश्वरी, मान सिंह यादव, आदि ने साफा-पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश पाटीदार ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी ने माना। अंत में सहभोज का आयोजन हुआ।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद