Post Top Ad
Saturday, March 6, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, यात्रियों को परेशानियों से निजात दिलाने प्रशासन ने बस स्टैंड का हटवाया अतिक्रमण।
रायसेन/देवरी, यात्रियों को परेशानियों से निजात दिलाने प्रशासन ने बस स्टैंड का हटवाया अतिक्रमण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर देवरी में चारों तरफ अतिक्रमण पसरा हुआ है इसी को देखते हुए देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी एवं थाना प्रभारी विमलेश राय ने अतिक्रमण धारियों पर कार्रवाई करते हुए नगर देवरी के बीचो-बीच बने बस स्टैंड का अतिक्रमण शक्ति के साथ हटवाया जिससे कि बस बस स्टैंड पर आ सके एवं यात्रियों को कोई भी परेशानी ना उठाना पड़े। सब्जी की दुकानों एवं अन्य दुकानों को व्यवस्थित करवाया जिन लोगों के टीन सेट अतिक्रमण में आ रहे थे उनको हटवाया गया एवं सख्त निर्देश दिए गए की अबकी बार अगर कोई अतिक्रमण करता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी। वही सभी दुकानदारों को भी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी ने सचेत करते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार रोड पर कचरा नहीं डालेगा सभी लोग एक जगह इकट्ठा करते हुए कचरे को रखते जाएंगे यहां वहां बीच सड़क पर कोई भी दुकानदार गंदगी करते पाया जाता तो उस पर भी प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सुबह से ही तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने बस स्टैंड पर पसरे अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई चालू कर दी थी जिससे कि व्यापारियों में हड़कंप मच गया था। सभी अपनी-अपनी जगह का अतिक्रमण हटाने लगे थे।
बहुत दिन से शासन-प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि बस स्टैंड पर बस नहीं आने से स्कूल आने-जाने वाली बच्चियों को काफी दिक्कत एवं परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि बस स्टैंड पर बस ना आने के कारण बच्चियों को रोड पर ही बस का इंतजार करना पड़ता था इसी को देखते हुए देवरी प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी दुकानदारों को व्यवस्थित करवाया। सब्जी की लगी हुई दुकानों को सही स्थान पर लगाने के निर्देश दिए गए और सख्त लहजे में भी आदेश दिए गए कि अबकी बार कोई भी ऐसा करता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी कल ही एक गाड़ी एक गाड़ी से टकरा गई थी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से कहां है कि अपने वाहन सभी लोग पार्किंग में ही खड़े करें यहां वहां जो व्यक्ति वाहन खड़े करता है तो उस पर चलानी कार्रवाई की जाएगी।
हम आगे भी इसी तरह अतिक्रमण पर कार्रवाई करते रहेंगे जहां भी अतिक्रमण की सूचना हमको मिलेगी हम सख्त से सख्त कार्रवाई सभी अतिक्रमणकारियों पर करेंगें कोई भी हो किसी को नहीं बख्शा जाएगा सबके साथ एक जैसी कार्रवाई की जाऐगी।
देवरी तहसील दार, छोटे गिरी गोस्वामी
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद