मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलार्जेस्ट के लिए रचा इतिहास, कुमार संतोष यादव राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 25, 2021

मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलार्जेस्ट के लिए रचा इतिहास, कुमार संतोष यादव राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलार्जेस्ट के लिए रचा इतिहास, कुमार संतोष यादव राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त।

  • नेशनल कमिशन फॉर अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स बिल 2021 लोकसभा में पास।


मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलार्जेस्ट के लिए रचा इतिहास, कुमार संतोष यादव राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त।
प्रतीकात्मक फोटो


घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
भोपाल। लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट फ्रंट लाइन कोरोना वोर्रीयर है और वो मेडिकल साइंस कि रीढ़ की हड्डी है, इनके बिना मरीज का डायग्नोसिस संभव नहीं है। मेडिकल लैब टेकनोलाजिसट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश (MLTWA MP) एवं ज्वांइट फोरम आफ मेडिकल लेबोरेट्री टेकनोलाजिसट इंडिया (JFMLT India) राष्ट्रीय संगठन लम्बे समय से मांग कर रहा था कि भारतवर्ष के सभी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट का सेंट्रल लेवल पर रजिस्ट्रेशन हेतु सेंट्रल काउंसिल फॉर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी प्रोफेसनल्स का निर्माण किया जाय। लम्बी लड़ाई के बाद 16 मार्च 2021 को नेशनल कमिशन फॉर अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स बिल 2020 को राज्यसभा में पास कर दिया गया था। राष्ट्रपति द्वारा बिल को हस्ताक्षर किए जाने के बाद आयोग का गठन शुरू हो जाएगा और ये कमिशन 56 तरह के प्रोफेशनल्स के लिए काउंसिल का निर्माण करेगा जिसमें मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के लिए काउंसिल का बनाना शामिल है। शिक्षा और उसकी गुणवत्ता को मैंटेन करने के लिए नीतियों के साथ-साथ मानकों का निर्धारण करना, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल कि शिक्षा, ट्रेनिंग और गुणवत्ता को मैंटेन करना एवं उनका सेंट्रल लेवल एवं राज्य के स्तर पर रिजिस्ट्रेशन करना शामिल है। काउंसिल बनाने से सभी का फायदा होगा, कई वर्षो से इस प्रोफेशन में शिक्षा के स्तर में बहुत भ्रामकता थी। इस भरमकता को अब दूर कर दिया जाएगा कि भारत वर्ष के सभी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट रजिस्टर्ड कहलायेंगे, जैसे डॉक्टर्स और नर्सेज रजिस्टर्ड होती है। काउंसिल, अलाइड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स कि शिक्षा और प्रैक्टिस को रेगुलेट करेगा। काउंसिल बनने से पैथोलॉजी लैब कि रिपोर्ट्स कि गुणवत्ता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, 8-9 लाख अलाइड एंड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स को फायदा होगा।

ज्वांइट फोरम आफ मेडिकल लेबोरेट्री टेकनोलाजिसट इंडिया राष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष मनोज यादव, राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश अध्यक्ष विनोद वर्मा, मध्यप्रदेश महासचिव कमलेश राठौर, कोषाध्यक्ष मोहन सनोडिया, उपाध्यक्ष जगदीश दांगी एवं अन्य राज्यों कि टीम ने प्रो. रामगोपाल यादव चैयरमेन संसदीय समिति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार, डॉ. हर्षवर्धन, माननीय प्रधानमंत्री का ह्रदय से ध्यन्यवाद एवं आभार प्रकट करते है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...