Post Top Ad
Thursday, March 25, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, जय गुरुदेव आश्रम के सत्संगियों द्वारा शाकाहारी और सदाचारी रहने के लिए गांव-गांव जाकर किया जा रहा प्रचार-प्रसार।
रायसेन/देवरी, जय गुरुदेव आश्रम के सत्संगियों द्वारा शाकाहारी और सदाचारी रहने के लिए गांव-गांव जाकर किया जा रहा प्रचार-प्रसार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। भारत भूमि से गौ हत्या का कलंक मिटाकर गाय माता को राष्ट्रीय पशु बनाने के लिए निरंतर शाकाहार क्रांति की मिशाल जलाने वाले और देश में शाकाहार जन जागरण करने वाले विश्व विख्यात बाबा जयगुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी शिष्य परम संत उमाकांत जी महाराज के आदेश से पूरे देश में शाकाहार नशा मुक्त का प्रचार प्रसार चल रहा है। उमाकांत जी महाराज के निर्देश से मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की जनपद पंचायत उदयपुरा की तहसील देवरी के जय गुरुदेव आश्रम के सत्संगी इन दिनों लोगों को शाकाहारी और सदाचारी रहने के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। सत्संगी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से चर्चा कर सकाहारी होने के फायदे बताते हैं, वही दीवारों पर बाबा जी के संदेश भी लिख रहे हैं। इसके लिए सेवादारों के दो दल बनाए गए हैं, एक साउंड द्वारा शाकाहार का प्रचार कर रहे हैं और दूसरे दीवारों पर शाकाहार के संदेशों के माध्यम से जन जागृति कर रहे हैं। ज्ञातव्य हो की उमाकांत जी महाराज के आदेश से देवरी आश्रम में मार्च 2020 से जो पहले लॉक डाउन लगा था तब से आज दिनांक तक रोज गरीब-बेसहारा लोगों को भोजन भी वितरण किया जा रहा है। वहीं वर्तमान के पूरे संत उमाकांत जी महाराज के शिष्य मुकेश रघुवंशी ने बताया कि हमारे पूज्य महाराज श्री बाबा उमाकांत जी महाराज उज्जैन वालों ने कहा है की होली के पश्चात का जो समय है वह बहुत विनाशकारी है आप पूरे देश, दुनिया, गांव, मोहल्ले, परिवार वालों को सब को बता दें कि शाकाहारी हो जाएं यदि शाकाहारी हो गए तो आप बीमारियों से बच जाएंगे और प्रभु के साथ आप का नाता भी जुड़ जाएगा। वही दूसरे शिष्य नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि जो शुरू का लॉकडाउन लगा था तब से महाराज श्री के आदेश से गरीब-बेसहारा लोगों को भोजन हमारी संगत द्वारा दिया जा रहा है और पूज्य महाराज जी ने हमें आदेश दिया है कि अंतिम सांस तक हमें भोजन वितरण करना है और हम कर रहे हैं।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद