Post Top Ad
Monday, March 22, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, मध्य प्रदेश के मुखिया एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं सरपंच एवं सचिव।
रायसेन/देवरी, मध्य प्रदेश के मुखिया एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं सरपंच एवं सचिव।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री ने सख्त आदेश दिया था कि सरपंच एवं सचिव हफ्ते में 2 दिन पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों की समस्या सुनेंगे जिसमें सोमवार एवं गुरुवार को अनिवार्य रूप से सरपंच-सचिव को पंचायत कार्यालय में रहना है। लेकिन जब घातक रिपोर्टर ने सोमवार के दिन ग्राम पंचायत खिरेंटी एवं ग्राम पंचायत आली वाडा में जाकर देखा तो दोनों पंचायत में ताले पड़े हुए थे ना सरपंच ना सचिव कोई भी ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं थे। ग्राम वासियों का कहना है कि यह तो रोज का ही काम है कभी-कभार ही ग्राम पंचायत को खोला जाता है नहीं तो यह ताले तो हमेशा पंचायत कार्यालय में लगे ही रहते हैं इनको खोलने का कोई काम ही नहीं है। वही ग्राम पंचायत के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ था जिससे तो यही लगता है कि ग्राम पंचायत को कभी-कभार ही खोला जाता होगा ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाख कोशिश कर ले की सुशासन प्रदेश में लाना है लेकिन निचले स्तर के कर्मचारी मुख्यमंत्री के सपनों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। ब्लॉक स्तर में अगर कोई भी अधिकारी से बात करना चाहे तो वह फोन उठाने के लिए तैयार ही नहीं होते, जनपद सीईओ तो फोन उठाना उचित समझती ही नहीं है। सरपंच-सचिव पर कार्रवाई करेगा तो करेगा कौन क्योंकि जनपद सीईओ फोन उठाती नहीं और कोई अधिकारी निरीक्षण करने ग्राम पंचायत स्तर तक आते ही नहीं है। सारे काम ब्लॉक स्तर पर बैठकर ही निपटा लिये जाते हैं और जमीनी स्तर पर लोग परेशान होते रहते हैं।
जब खिरेंटी सरपंच प्रतिनिधि से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह तो हमेशा का काम है, सचिव साहब दो-तीन महीने में एक बार ही गांव में आते हैं और ग्राम पंचायत प्रभारी से जब इस विषय में बात की जाती है तो वह बोल देते हैं कि मैं दिख वाता हूं लेकिन अभी तक उनको बहुत बार इस विषय में सूचना दे चुके हैं अभी तक उन्होंने ठोस कार्रवाई कोई भी सरपंच-सचिव पर नही की। सचिव-सरपंच समझते हैं कि हमारा कौंन क्या करेंगा हम तो अपनी मर्जी के मालिक हैं जब चाहे ऑफिस खोलें नहीं तो नहीं खोलेंगे। ऐसे में परेशानी भुगतना पड़ती है आम जनता को और हमेशा से ही परेशान होती आ रही है। अगर किसी को सरपंच-सचिव से कोई काम हो तो उसको हफ्तों इंतजार करना पड़ता है जब कहीं उसका काम बड़ी मुश्किल से हो पाता है। जब इस विषय में जिला पंचायत सीईओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम इसको देखते हैं आप के माध्यम से हमको पता लगा है कि ग्राम पंचायतों में ज्यादा तर ताले पड़े हुए हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाख कोशिश करें जब तक अधिकारी अपनी मनमर्जी करते रहेंगे जब तक आम जनता परेशान होती रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अगर कोई भी सरपंच-सचिव अपने पंचायत कार्यालय में उपस्थित नहीं पाया जाता तो कार्रवाई जनपद के अधिकारियों पर की जाएगी। अब देखना यह होगा कि इससे अधिकारियों को कितना फर्क पड़ता है या नहीं पड़ता, मामला सभी अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद