Post Top Ad
Monday, March 22, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, श्रीराम ने संपत्ति का नहीं विपत्ति का बंटवारा किया - मानस आचार्य सुरेंद्र शास्त्री।
रायसेन/उदयपुरा, श्रीराम ने संपत्ति का नहीं विपत्ति का बंटवारा किया - मानस आचार्य सुरेंद्र शास्त्री।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। उदयपुरा से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर गायखुरी के खेरापति मंदिर पर हुआ सत्संग। क्षेत्र में सुख शांति के लिए किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा का वाचन श्रीरामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में नर्मदा अंचल में चल रहे नित्य सत्संग सेवा सुमिरन कार्यक्रम अंतर्गत मानस यात्रा विभिन्न ग्रामों में होती हुई खेड़ापति मंदिर गायखुरी पहुंची जहां पर प्राचीनतम सिद्ध मंदिर पर सत्संग खेरापति उत्सव समिति द्वारा किया गया। सत्संग सभा में रामचरितमानस विद्यापीठ के आचार्य पंडित सुरेंद्र कुमार शास्त्री द्वारा मानस में चल रहे वशिष्ठ भरत संवाद एवं श्री राम जी को लाने के लिए चित्रकूट जाने की तैयारी प्रसंग पर विस्तार से व्याख्या करते हुए बताया कि श्री राम के भाई भरत द्वारा अयोध्या जैसा राज प्राप्त होने पर प्रसन्नता नहीं हुई बल्कि राम के वन जाने पर बाय दुखी हैं। माता, गुरु और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें समझाने पर भी वह राम को लाने के लिए बेचैन है राम के भाई ने संपत्ति का बंटवारा नहीं किया बल्कि विपत्ति को आपस में बांटा है। धर्माधिकारी राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज परिवारों में संपत्ति को लेकर भाई-भाइयों के बीच झगड़े चल रहे।
रामचरितमानस के माध्यम से हमें शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है जिससे परिवार की कलह, अशांति, वैमनस्यता दूर की जा सकती है। सत्संग सभा को अर्जुन प्रसाद भार्ग,व देवव्रत राजोरिया, सुदामा प्रसाद शास्त्री, आशीष शास्त्री, योगेश पांडे एवं बाल व्यास सीताराम पांडे द्वारा भी रोचक मानस व्याख्या करते हुए मानस के माध्यम से जीवन जीने का तरीका बताया। कार्यक्रम संचालक अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र के सुख शांति एवं राष्ट्र कल्याण की भावना से सामूहिक हनुमान चालीसा का वाचन कर एवं 13 लाख भगवान नाम लेखन का आरती पूजन कर मंगलकामनाएं की गई। राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी द्वारा अपनी स्वरचित कविता पाठ का वाचन कर श्रोताओं को आनंद विभोर किया ।कार्यक्रम की व्यवस्था बालकिशन यादव, तरवार यादव, भगवत ठाकुर एवं मंदिर पुजारी सहित समस्त ग्रामवासी गण उपस्थित रहे। सत्संग सभा में कार्यक्रम प्रभारी प्रेम शंकर चंदेल, भवानी सेलावत, सचिन यादव, पूर्व सरपंच डोरी लाल शर्मा, प्रेम नारायण लोधी, कमल पटेल, चंद्रहास शर्मा, मुन्ना लाल पांडे, अरुण उदैनिया, देवराज, शिक्षक परसराम साहू, जगदीश पवैया, बृजेश धाकड़, भगवत विश्वकर्मा, मोतीलाल मेहरा, अमित राजपूत, अतुल राय, भगवान सिंह चौधरी, सुरेश करैया, परसोत्तम सेलावत, वीरेंद्र पटेल, नर्मदा धाकड़, अरविंद राजपूत, रघुराज राजपूत कठौतिया विभिन्न ग्रामों से पधारे हुए मानस प्रेमी श्रोताओं ने मानस जी की सामूहिक मंगल आरती कर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। मानस यात्रा का अगला कार्यक्रम ग्राम कठौतिया में रविवार को आयोजित होगा, कार्यक्रम प्रभारी के रूप में भवानी सिंह शेखावत एवं सचिन यादव मानस विद्या पीठ द्वारा नियुक्त किया गया है।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद