आगर-मालवा, बैंकों के बाहर लोगों की लग रही भीड़, शासन के द्वारा बनाए नियमों का नहीं हो रहा पालन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 26, 2021

आगर-मालवा, बैंकों के बाहर लोगों की लग रही भीड़, शासन के द्वारा बनाए नियमों का नहीं हो रहा पालन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

बैंकों के बाहर लोगों की लग रही भीड़, शासन के द्वारा बनाए नियमों का नहीं हो रहा पालन।

आगर-मालवा, बैंकों के बाहर लोगों की लग रही भीड़, शासन के द्वारा बनाए नियमों का नहीं हो रहा पालन।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। कोरोना काल की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। वहीं शासन भी एक निश्चित दूरी और मास्क का उपयोग करने की सलाह बार-बार दे रहा है। प्रशासन अपने स्तर पर कार्य कर जागरूकता लाने का प्रयास हर समय करते हुए लोगों को कह रहे हैं कि एक निश्चित दूरी का पालन करें और भीड़-भाड़ इलाके में ना जाएं। लेकिन नगर की एकमात्र राष्ट्रीय कृत बैंक, बैंक ऑफ इंडिया में ग्राहकों की भीड़ देखने को बनती है। ग्राहकों की भीड़ बैंक के बाहर ऐसे लगती है जैसे मेला लगा हो, वही अंदर भी यही हाल होते हैं। जबकि बैंक के बाहर किसी प्रकार के डिस्टेंस को लेकर कोई नियम नहीं बनाए गए और नहीं उन्हें समझाइस दी जा रही है। उक्त भीड़ पाचसो से एक हजार रु लेने वालों की ज्यादा दिखती है। यह व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बैंक के द्वारा सहयोगी के रुप में बीसी की नियुक्ति की गई।

आगर-मालवा, बैंकों के बाहर लोगों की लग रही भीड़, शासन के द्वारा बनाए नियमों का नहीं हो रहा पालन।

लेकिन अक्सर देखा जाता है कि बैंक के किओस्क सेंटर ग्रामीण क्षेत्र में ना होते हुए। शहरी क्षेत्र में खोले गए हैं। जबकि इन्हें ग्रामीण क्षेत्र में सेवा देने के लिए आईडी दी जाती है। लेकिन इन पर आज तक तत्कालीन मैनेजर ने कोई कार्रवाई नहीं की। वही नवागत मैनेजर के द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। ऐसे में ग्रामीणों की भीड़ बैंक के बाहर लगी रहती है। कियोस्क की दुकान दारी बिसी बैंक के आसपास ही खोल कर बैठें हे। जब की ग्रामीण क्षेत्र की आईडी अगर दी गई है तो उन्हें वही सेवा देना होती है। ऐसे में जो अन्य जगह के होते हे उनसे अपनी कमाई कर ले। ऐसे में शासन और बैंक के द्वारा बनाए नियमों का पालन भी इनके द्वारा नहीं किया जा रहा है। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी बैंक को नहीं है। लेकिन इस ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। बैंक में लगने वाली भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जबकि स्पष्ट निर्देश है कि जो भी कियोस्क के बीसी जहां की आईडी लेता है उसे वही बैठना होता है। बैंक के बाहर भीड़ अगर लगेगी तो आगे जाकर निश्चित बीमारी को आमंत्रण दिया जा रहा है। जिले में भी एक न एक दिन कोरोना का मरीज मिल रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन भी लगातार अपनी निगरानी रखे हुए है। इस संबध में बैंक के मैनेजर से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...