रायसेन/बरेली, राम कथा के बडे श्रोता थे हनुमान जी महाराज - विधायक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 26, 2021

रायसेन/बरेली, राम कथा के बडे श्रोता थे हनुमान जी महाराज - विधायक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

राम कथा के बडे श्रोता थे हनुमान जी महाराज - विधायक।

रायसेन/बरेली, राम कथा के बडे श्रोता थे हनुमान जी महाराज - विधायक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। श्री नरसिंह टेेकरी हनुमान मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा के छटवे दिन क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र सिंह पटेल कथा पांडाल में पहुंचे जहां उन्होने कथा व्यास को प्रणाम किया और रामचरित मानस की कथा सुनी। कथा व्यास डॉ. प्रज्ञा भारती ने केवट रामचरित मानस की कथा सुनाई। इस अवसर पर सैंकडों की तादात में धर्मप्रेमी माताएं बहिने कथा पांडाल में मौजूद थीें, सभी ने राम कथा सुनी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल ने कथा मंच से अपने विचार रखे और माता बहिनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए की हमारी बेटियों को रामचरित मानस से सीख लेनी चाहिए वह प्रत्येक बेटियों को कम से कम पांच दोहा अवश्य पढायें इससे सुख शांति मिलती है और धर्म का प्रचार होता है। रामचरित मानस पर विधायक ने अपने विचार रखे और कहा कि हनुमान जी महाराज रामचरित कथा के बडे श्रोता थे कथा बडे प्रेम से सुनते थे रामचरित्र में ऐंसा बताया है। हम सब का सौभाग्य है कि आज नरसिंह टेकरी पर राम कथा चल रही है और हनुमान जी यहां पर विराजमान हैं। कथा के अंत में मुख्य यजमान ज्योति अरविंद मालवीय ने पूजन अर्चना की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...