यात्री बस में बैठे यात्री को खिड़की से बाहर सिर निकलाना बना मौत का कारण, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 25, 2021

यात्री बस में बैठे यात्री को खिड़की से बाहर सिर निकलाना बना मौत का कारण, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

यात्री बस में बैठे यात्री को खिड़की से बाहर सिर निकलाना बना मौत का कारण।


यात्री बस में बैठे यात्री को खिड़की से बाहर सिर निकलाना बना मौत का कारण, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।

बिहार। बेगूसराय से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पर चलती बस में बैठे एक शख्स ने खिड़की से सिर बाहर निकाल लिया। सामने से तेज रफ्तार आते ट्रक ने उसके सिर पर जोरदार टक्कर मार दी, मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई, बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यह घटना बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर हुई। मंगलवार देर शाम बस में यात्रा के दौरान खिड़की से सिर बाहर किए हुए एक शख्स को सामने से आ रहे ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, युवक का शव बस की खिड़की पर लटका रहा।

यात्री बस में बैठे यात्री को खिड़की से बाहर सिर निकलाना बना मौत का कारण, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।

मृतक यात्री की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के लोदीयाही गांव निवासी 35 वर्षीय रंजीत राय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बेगूसराय से मुजफ्फरपुर जा रही बस में मृतक रंजीत राय बेगूसराय से सवार हुआ था और वह मुरलीटोल में उतरने वाला था, लेकिन उससे दो किलोमीटर पहले झमटिया गांव के निकट एनएच 28 पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना पर बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस कंडक्टर ने बताया कि चलती बस में यात्री ने खिड़की से सिर को बाहर निकाला हुआ था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। कुचले हुए शव को देखकर बस में बैठे अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई और चीख-पुकार मचने लगी, तुरंत ही बस साइड लगाकर पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई।

यात्री बस में बैठे यात्री को खिड़की से बाहर सिर निकलाना बना मौत का कारण, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।

इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि परिजनों ने बस और ट्रक मालिकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। यात्रा के दौरान सिर बाहर रहने पर ट्रक से कुचलने से मौत हुई है। बस में बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई और इस घटना की जांच की जा रही है। इसके अलावा डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और बस या किसी भी वाहन में अपने शरीर का हिस्सा खिड़की से बाहर न निकाले।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...