जानें कहाँ, रेप के आरोपी ने गिरफ्तारी से डरकर काटा चाकू से अपना गाला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 25, 2021

जानें कहाँ, रेप के आरोपी ने गिरफ्तारी से डरकर काटा चाकू से अपना गाला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

रेप के आरोपी ने गिरफ्तारी से डरकर काटा चाकू से अपना गाला।


जानें कहाँ, रेप के आरोपी ने गिरफ्तारी से डरकर काटा चाकू से अपना गाला।

झारखंड। चाईबासा में पुलिस दबिश के दौरान गिरफ्तारी से घबराकर एक शख्स ने खुद चाकू से अपना गला काट लिया, वो शख्स गिरफ्तारी से इस कदर डर गया कि उसने आत्महत्या कोशिश की। उसे खून से सनी हालत में पुलिस अस्पताल लेकर गई लेकिन मामला गंभीर देखकर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है जहां बरकेला गांव में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी लेकिन पुलिस को देख आरोपी घर के एक कमरे में जाकर छुप गया और उसने दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया जब पुलिस दरवाजा तोड़ अन्दर पहुंची तो युवक का गला कटा हुआ था। युवक के गले से खून की धारा बह रही थी, ये मंजर देखकर पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में युवक को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया। मगर युवक की नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर एमजीएम रेफर कर दिया लेकिन वहां भी युवक का इलाज संभव ना हो सका। लिहाजा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जमशेदपुर से रांची के रिम्स रेफर किया गया है। आरोपी युवक एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत रेप का मामला दर्ज किया है। चाईबासा पुलिस रेप आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। उसकी कुर्की भी की जा चुकी थी इसी दौरान पता चला की आरोपी युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बरकेला गांव में अपने रिश्तेदार के घर पर छुपा हुआ है। पुलिस ने दलबल के साथ घर पर धावा बोल दिया जिसे देख आरोपी घबरा गया। डरकर वह घर के एक कमरे में जा छुपा जब पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हो गई तो युवक लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए युवक ने धारदार चाकू से खुद का गला काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि पुलिस ने फर्जी रेप के मामले में उसे फंसाया है। पुलिस लगातार उसे परेशान कर रही थी, जिस रेप के मामले में उसे आरोपी बनाया गया है, वह उसमें शामिल ही नहीं है। लगातार पुलिस के दबाव से वो इतना परेशान और खौफजदा हो चुका था कि उसने खुद जान देने का फैसला कर लिया था। चाईबासा के एसडीपीओ दिलीप खलखो ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी की गिरफ्तारी होनी थी वो लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। वो पुलिस के सामने सरेंडर ही नहीं कर रहा था, लगातार उसकी तलाश में छापामारी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को उसका सुराग मिल गया, जब पुलिस उस तक पहुंची तो उसने अपना गला काट लिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...