Post Top Ad
Monday, March 8, 2021
Home
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीजीपी रिसर्च सेल में जेण्डर रिसोर्स सेन्टर स्थापित, विशेष पुलिस महानिदेशक अरूणा मोहन राव ने किया शुभारंभ।
भोपाल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीजीपी रिसर्च सेल में जेण्डर रिसोर्स सेन्टर स्थापित, विशेष पुलिस महानिदेशक अरूणा मोहन राव ने किया शुभारंभ।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से कियान्वित डीजीपी रिसर्च तथा पॉलिसी सेल में वर्ष 2016 से प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए शोध कार्य करने की व्यवस्था लागू की गई। इसी के अन्तर्गत समस्त पुलिस कार्यों तथा विकास कार्यों का विश्लेषण कर प्रभावी पुलिस कार्य प्रणालिया विकसित करने का प्रावधान रखा गया। इसी तारतम्य में प्रावधान डी.जी.पी. रिसर्च सेल द्वारा विभिन्न शीर्षक शोध संस्थानों से तथा विश्वविद्यालयों से अनुबंध किए गये हैं तथा पुलिस प्रशिक्षण तथा नीति विश्लेषण कार्यों में सहयोग प्राप्त की प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है। डी.जी.पी. रिसर्च सेल के अन्तर्गत शोध केन्द्र भी स्थापित किया गया जिसका नाम PARIMAL है जो मैदानी कार्य प्रणाली को बेहतर करने की शोध कार्य की एक लय के रूप में कार्य कर रहा है। इसी के अन्तर्गत जेण्डर रिसोर्स सेन्टर स्थापित किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आठ मार्च को स्थापित होने वाले इस जेण्डर रिसोर्स सेल को मध्यप्रदेश पुलिस तथा भारत की अन्य पुलिस व्यवस्था में महिलाओं के संरक्षण, महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था अपराध अनुसंधान व्यवस्था लागू हेतु विशिष्ट प्रयोजन रखे जा रहें हैं। बिट्रिश हाई कमीशन एफ एक्स बी इंडिया सुरक्षा नामक संस्थान से जुड़कर मध्यप्रदेश पुलिस को प्रशिक्षण तथा अनुसंधान में सहयोग किया जा रहा है इस केन्द्र के माध्यम से अन्य शोध तथा अनुसंधान व्यवस्थाएं हेतु महिलाओं तथा बालिकाओं के लिए 08 मार्च साय: 05.30 बजे विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अरूणा मोहन राव की अध्यक्षता में जेण्डर रिसोर्स सेन्टर तथा अनुसंधान लैव का शुभारंभ कर विभिन्न संस्थाओं के मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा तथा पुलिस कार्यप्रणाली के माध्यम से कार्य करने के संबंध में स्थापना की गई। इस उपलक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अनुराधा शंकर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी राजेश चावला एवं उपनिदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी विनीत कपूर तथा दिल्ली एफ एक्स बी इंडिया सुरक्षा पदाधिकारी ममता तथा सत्यप्रकाश मौजूद रहे। इसके अलावा डिप्टी बिट्रिश हाई कमीशन Shri. Alan Gemmell, आई.डी.एफ.सी., इन्स्टीट्यूट मुम्बई से विशेषज्ञ अवन्ति दुरानी, बिट्रिश हाई कमीशन से सचिन निकारगे तथा प्रधुम्य गौरा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। सभी देश -विदेश से विभिन्न विशेषज्ञ महिला सुरक्षा तथा पुलिस सुधार हेतु मध्य प्रदेश पुलिस के संस्थान को सहयोग देने हेतु प्रतिबद्ध किया जाता है। इस संबंध में FXB INDIA सुरक्षा के माध्यम से जेण्डर रिसोर्स सेन्टर का विजन डाक्यूमेंट एवं ई-लर्निंग पार्टल प्रस्तुत किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा एवं अनुसंधान संबंधी जेण्डर रिसोर्स सेन्टर स्थापित होने वाले कार्यकम का ऑनलाइन यू-ट्यूब के माध्यम से लाइव संचालित किया गया।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद