Post Top Ad
Monday, March 8, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, बिजली के लटकते खंभे हादसों को दे रहे हैं निमंत्रण, अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी नहीं दिया इस और ध्यान।
रायसेन/देवरी, बिजली के लटकते खंभे हादसों को दे रहे हैं निमंत्रण, अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी नहीं दिया इस और ध्यान।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। देवरी नगर से 5 किलोमीटर दूर रीछावर रमपुरा सड़क पर बिजली का खंबा आड़ा तिरछा होने से तार लगभग 10-12 फिट की ऊंचाई पर झूलते नजर आ रहे हैं जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। बिजली के तार जमीन से छूने के लिए तैयार हैं और यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क के बिल्कुल किनारे पर स्थित खंभों के तार बमुश्किल जमीन से 10-12 फीट की ऊंचाई पर झूलते हैं। इन तारों के कारण कभी भी कोई वाहन या कोई व्यक्ति इनके संपर्क में आ सकता है जिससे कोई बड़ी घटना हो सकती है। इस दिशा में विद्युत विभाग के लोग गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां राहगीरों द्वारा लोगों ने पहले भी कई बार इस दिशा में विद्युत विभाग के कर्मचारियों को ध्यान दिलाने की कोशिश की लेकिन ना जाने क्यों खंबा को सीधा नहीं किया गया एवं तारों को खींचा नहीं गया। यहां पास में ही पेड़ लगे हुए हैं जिसके कारण तार नजर नहीं आते। अनजाने में कोई भी वाहन इन तारों से टकरा सकता है। जिले में ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है जिसमें झूलते तारों की वजह से लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा खंबे को सीधा नहीं किया गया। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क किया गया तो उनका का कहना है जल्द ही आड़े तिरछे खंभों को सीधा कर दिया जाएगा और जहां खंबे ज्यादा क्षतिग्रस्त है तो उनको बदल कर नया खंभा लगा दिया जाएगा।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद