Post Top Ad
Friday, March 19, 2021
Home
अपराध
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/देवरी, विधायक ने विधानसभा में उठाया रेत मामले का मुद्दा, देवेंद्र पटेल ने कहाँ मां नर्मदा के तटों पर मशीनों से किया जा रहा रेत का उत्खनन।
रायसेन/देवरी, विधायक ने विधानसभा में उठाया रेत मामले का मुद्दा, देवेंद्र पटेल ने कहाँ मां नर्मदा के तटों पर मशीनों से किया जा रहा रेत का उत्खनन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने विधानसभा में कहा कि जीवनदायिनी मां नर्मदा के तटो पर जेसीबी-पोकलैंड मशीनों से रेत का उत्खनन तत्काल रोका जाना चाहिए। नर्मदा के भक्त देवेंद्र सिंह पटेल ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से पूछा कि वर्तमान समय में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है जिसमें हथियारबंद लोग निरंतर नर्मदा तटों पर घूमते देखे जा रहे हैं। वर्तमान समय में नर्मदा तटो पर रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है, आए दिन लड़ाई हो रही हैं। शासन-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है और मां नर्मदा की स्थिति दयनीय होती जा रही है।
मुद्दा उठाते हुए कहा कि नर्मदा पर ही इस विशाल क्षेत्र का जीवन निर्भर है। मां नर्मदा नदी जो मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी है, जिसकी परिक्रम की जाती है, जो जन मानस की आस्था का केन्द्र है, मां नर्मदा को लोग जीवन इकाई मानते हैं। वर्ष के माह के अमस्या पूर्णिमा एवं प्रत्येक छोटे-बड़े त्योहारों पर धार्मिक लोग नर्मदा तटों पर पहुंचते हैं। मां नर्मदा के घाटों पर अनेक धार्मिक आयोजन भी किए जाते है। अनेकों स्थानों पर मकर सक्रांति, वसंत पंचमी, नर्मदा जयंती, छठ पूजन, शिवरात्रि, नवरात्रि, एकादशी एवं अन्य अवसरो पर प्राचीन मेले मां नर्मदा के तटों पर लगते हैं।
अभी भी शोकलपुर, पतई एवं रिछावर घाट पर ठेकेदार के कर्मचारी टेंट लगाकर नर्मदा की रेत में बैठे हुए हैं। जिससे नर्मदा स्नान करने जाने वाली महिलाओं को अब भय सताने लगा है। एक महिला ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि जब हम नर्मदा स्नान करते हैं तो ठेकेदार के कर्मचारी अपने-टेन्ट से निकलकर नर्मदा के रेत मे घूमने लगते हैं। इससे हमको नर्मदा स्नान करने में अकेले जाने में डर लगने लगा है। जबकि तो इन घाटों को ठेकेदार के हैंडोवर भी नहीं हुए और पोर्टल भी बंद पड़े हुए हैं। उसके बाद बाहर के कर्मचारियों को इन घाटों पर रहने का क्या अधिकार है। जबकि निचले स्तर के अधिकारियों को इन पर कार्रवाई करना चाहिए कि बाहर के लोग हमारे क्षेत्र मे बिना सूचना दिए यह नर्मदा तटों पर कैसे रह रहे हैं। यदि नर्मदा क्षेत्र के गांव में यदि कोई चोरी डकैती या अन्य घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी क्या प्रशासन की रहेगी। बाहरी लोगों पर कार्रवाई कर इनको नर्मदा के इन घाटों से उठा देना चाहिए।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद