Post Top Ad
Friday, March 19, 2021
Home
आगर मालवा
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
आगर-मालवा/नलखेड़ा, शासकीय हाई स्कूल धरोला में पालक-शिक्षक संघ की बैठक हुई सम्पन्न।
आगर-मालवा/नलखेड़ा, शासकीय हाई स्कूल धरोला में पालक-शिक्षक संघ की बैठक हुई सम्पन्न।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा/नलखेड़ा।
आगर-मालवा/नलखेड़ा। शुक्रवार को परीक्षा परिणाम सुधार हेतु पालक शिक्षक संघ एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा करते हुए संस्था के प्राचार्य दिनेश त्रिवेदी ने कोरोना से सावधानी बरतते हुए शिक्षा में निरंतरता बनाये रखने का आग्रह अभिभावकों से किया। उन्होंने कहा कि छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक का सहयोग एवं तालमेल ही शिक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिलवाता है। विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए उसका नियमित विद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है इसलिए पालक को चाहिए कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से शाला में भेजे। साथ ही समय-समय पर शैक्षिक प्रगति के बारे में शाला के शिक्षकों से संवाद करते रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अभिभावक मंगल सिंह जोधा ने कहा कि शिक्षा जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है, शिक्षा बिना मनुष्य का जीवन पशु तुल्य है। हमे हमारे बच्चों की शिक्षा पर सर्वाधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यालयीन स्टाफ के बारे में कहा कि यहाँ के शिक्षक अत्यंत सुयोग्य, अनुभवी एवं कार्यकुशल हैं। ये सभी इस विद्यालय को सरकारी नही हमारा विद्यालय है ऐसा मानकर विद्यालय संचालित करते है। ये बड़ी तत्परता, मनोयोग ओर स्नेह के साथ वे हमारे बच्चों को पढ़ाते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सतीश विश्वकर्मा ने भी पालको से आग्रह किया की वे आधुनिक परिवेश में अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ एवं चरित्र पर समुचित ध्यान दे। कार्यक्रम में कुछ अभिभावकों द्वारा अपने सुझाव एवं समस्याएं भी रखी गई जिसका समाधान शिक्षकों द्वारा किया गया।
Tags
# आगर मालवा
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
आगर मालवा,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद