रायसेन/सिलवानी, बेमौसम बारिश में बहे किसानों के सपने, चिंता में डूबे अन्नदाता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 20, 2021

रायसेन/सिलवानी, बेमौसम बारिश में बहे किसानों के सपने, चिंता में डूबे अन्नदाता।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

बेमौसम बारिश में बहे किसानों के सपने, चिंता में डूबे अन्नदाता।

रायसेन/सिलवानी, बेमौसम बारिश में बहे किसानों के सपने, चिंता में डूबे अन्नदाता।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। मौसम के बदले तेवर ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम से रात तक हुई असमय बारिश से फसल को काफी नुकसान हो रहा है। बेमौसम बारिश से सब्जी की फसल तो प्रभावित हुई ही है, वहीं टमाटर के फूल झड़ने का डर भी बना हुआ है।

किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

पूरे तहसील में शुक्रवार शाम से ही आसमान में बादल मंडराने लगे जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ने लगी है। शाम होते-होते तेज हवाओं ने अपना रुख अख्तियार करते हुए जोरदार बारिश शुरू कर दी। बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही हैं।

मौसम के बदले तेवर

तहसील भर के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं कम तो कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई है। किसानों ने बताया कि इस बेमौसम बारिश से उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। किसान पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है। ऊपर से पिछले 2 दिन से शाम को हो रही बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल खराब हो रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...