Post Top Ad
Saturday, March 6, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, भगवान कृष्ण और रुक्मणी के विवाह में भक्तजनों ने पूजन अर्चना कर उपहार किये भेंट, श्री शिव महिला मंडल के द्वारा आयोजित कथा में उमड़ रहा जन सैलाब।
रायसेन/बरेली, भगवान कृष्ण और रुक्मणी के विवाह में भक्तजनों ने पूजन अर्चना कर उपहार किये भेंट, श्री शिव महिला मंडल के द्वारा आयोजित कथा में उमड़ रहा जन सैलाब।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। श्री शिव महिला मंडल के तत्वावधान में गर्राज कालोनी पशु चिकित्सालय मार्ग पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छटवे दिवस वृन्दावन धाम से कथा पांडाल में कथा का श्रवण कराने आईं दीदी सखी माधवी ने श्री कृष्ण और रुक्मणी के विवाह का प्रसंग सुनाया साथ ही कलाकारों द्वारा उनकी सुंदर-सुंदर स्वरूप से भक्तो को प्रसंग का मंचन कर मंदमुग्द किया। अपने प्रवचनों में दीदी माधवी ने बताया कि श्री कृष्ण के पास जब रुक्मणी ने संदेश भेजा था कि रुक्मणी के घरवाले इनका विवाह कहीं और करना चाहते हैं तब उन्होंने श्री कृष्ण से कहा की वह श्री कृष्ण से ही विवाह करना चाहती हैं क्योंकि विश्व में उनके जैसा अन्य कोई पुरुष नहीं है।
भगवान श्री कृष्ण के गुणों और उनकी सुंदरता पर मुग्ध होकर रुक्मणी ने मन ही मन निश्चय किया कि वह श्रीकृष्ण को छोडकर किसी को भी पति के रूप में वरण नहीं करेंगी, उधर श्री कृष्ण भगवान को भी इस बात का पता लग चुका था कि रुकमणी परम रूपवती तो है ही इसके साथ-साथ परम सुलक्षणा भी हैं। अपने वर्णन में उन्होंने बताया कि भीष्मक का बड़ा पुत्र रुकनी भगवान श्री कृष्ण से शत्रुता रखता था वह अपनी बहन रुक्मणी का विवाह शिशुपाल से करना चाहता था। कथा व्यास दीदी आगे कहती है कि जब रुकमणी ने गिरजा मां की पूजा करते हुए उनसे प्रार्थना की हे मां तुम सारे जगत की मां हो इसलिए मेरी भी अभिलाषा पूर्ण करो मैं श्रीकृष्ण को छोडक़र किसी अन्य पुरुष के साथ विवाह नहीं कर सकती रुक्मणी जब मंदिर से बाहर निकली तो उन्हें एक ब्राह्मण दिखाई दिया देखकर वह बहुत प्रसन्न हुई उन्हें यह समझने में बिल्कुल भी संशय नहीं रहा कि श्री कृष्ण भगवान ने ही उसके समर्पण को स्वीकार कर लिया है और श्री कृष्ण जी ने विद्युत तरंग की भांति पहुंचकर उनका हाथ थाम लिया और अपने रथ पर बिठाकर द्वारका की ओर चल पड़े। भगवान श्री कृष्ण रुकमणी को द्वारका ले जाकर उनके साथ विधिवत विवाह किया।
उन्होंने बताया कि प्रद्युम्न उन्हीं के गर्भ से उत्पन्न हुए थे जो सृष्टि में कामदेव के अवतार थे। श्री कृष्ण की पटरानीयों में रुक्मणी का सबसे अधिक महत्वपूर्ण स्थान था उनके प्रेम और उनकी भक्ति पर भगवान श्री कृष्ण मुग्ध थे उनके प्रेम और उनकी कई कथाएं और भी बहुत प्रेरक हैं। कथा पांडाल में श्री कृष्ण और माता रूकमणी के विवाह की आकर्षक झांकी सजाई गई इस दौरान कथा के मुख्य यजमान प्रीति पूरनसिंह धाकड सहित श्री शिव महिला मंडल की अध्यक्ष शीला राय सहित सभी महिला पदाधिकारियों ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी जी के विवाह में उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद