रायसेन/मंडीदीप, मंडीदीप में 81 और औबेदुल्लागंज में 53 बुजुर्गों ने लगवाया टीका। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 6, 2021

रायसेन/मंडीदीप, मंडीदीप में 81 और औबेदुल्लागंज में 53 बुजुर्गों ने लगवाया टीका।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

मंडीदीप में 81 और औबेदुल्लागंज में 53 बुजुर्गों ने लगवाया टीका।

ब्लॉक के दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में बीते 4 दिनों में 60 साल से अधिक आयु के 347 बुजुर्ग लगवा चुके हैं टीका।

रायसेन/मंडीदीप, मंडीदीप में 81 और औबेदुल्लागंज में 53 बुजुर्गों ने लगवाया टीका।
फ़ाइल फोटो


घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए क्षेत्र के बुजुर्ग उत्साह उमंग और उल्लास के साथ टीकाकरण करवा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर बैठक व्यवस्था से लेकर कई अन्य अव्यवस्थाओं का सामना करने के बाद भी इन वरिष्ठ जनों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। शनिवार को जहां मंडीदीप सिविल अस्पताल में 81 बुजुर्गों ने टीका लगवाया तो वहीं औबेदुल्लागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 साल से अधिक आयु वर्ग के 53 बुजुर्ग महिला पुरुषों ने कोविड शील्ड वैक्सीन लगवाई। इस तरह शनिवार को दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर 134 बुजुर्गों को टीका लगाया गया। बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सब डिवीजन के मंडीदीप तथा औबेदुल्लागंज स्वास्थ्य केंद्रों में 3-3 कमरे में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह सोमवार से प्रारंभ किए गए इस तीसरे चरण के अभियान के अंतर्गत दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक 347 लोगों को यह टीका लगाया जा चुका है। बीएमओ डॉ. चौहान ने बताया कि इन दोनों केंद्रों पर सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को टीकाकरण किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...