Post Top Ad
Monday, March 22, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बिहार
दरोगा बनाता था युवकों से अप्राकृतिक यौन संबंध, वादा पूरा न करने पर युवकों ने की हत्या, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।
दरोगा बनाता था युवकों से अप्राकृतिक यौन संबंध, वादा पूरा न करने पर युवकों ने की हत्या, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
बिहार में समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाने में तैनात दारोगा की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, दारोगा मोबाइल फोन देने के नाम पर गांव के लड़कों से अप्राकृतिक यौनाचार/अप्राकृतिक यौन संबंध बनवाता था। कई बार फोन देने की बात टालने की बात से आरोपी झल्ला गए और अप्राकृतिक यौन संबंध के दबाव से तंग आकर दारोगा की रॉड मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मृतक के मोबाइल सीडीआर के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस हत्या की घटना में कुल 4 लोग शामिल थे। पुलिस की दबिश के दौरान एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा, पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि मृतक दारोगा गांव के लड़कों से अप्राकृतिक यौन संबंध बनवाता था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस कार्य के लिए मृतक दारोगा ने मोबाइल देने का भी वादा किया था। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन भी दारोगा ने इसी कार्य के लिए उन सभी को खेत में बुलाया था, इसके बाद सभी 4 युवक खेत में गए जहां दारोगा ने उनसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की बात कही तो अभियुक्तों ने मोबाइल मांगा। इसके बाद दारोगा ने उनसे अगली बार आने के बाद मोबाइल देने की बात कहते हुए युवकों से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की बात कही। इसी बीच 4 लड़कों में एक दारोगा के साथ यह काम करने लगा, बार-बार इस तरह के गलत काम से तंग आकर बाकी अन्य 3 लड़कों ने दारोगा की लोहे की रॉड से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक दरोगा का मोबाइल भी अभियुक्तों के पास से बरामद कर लिया है, घटना में शामिल 4 आरोपियों में 3 की गिरफ्तारी हो गई है। एक आरोपी पुलिस दबिश के दौरान फरार होने में सफल रहा।
एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह का कहना है कि मृतक दारोगा के बेटे के आधार पर अवतारनगर थाने में एक एफआईआर दर्ज किया गया था। बुधवार को दारोगा का शव डुमरी जुअरा स्टेशन के पास मिला, मोबाइल के सीडीआर के आधार पर कॉल डिटेल से अभियुक्तों की पहचान की गई। घटना में 4 अभियुक्त शामिल थे, इन्होंने बताया कि मृतक दारोगा हमेशा इन लोगों से अप्राकृतिक यौन संबंध बनवाता था। दारोगा ने मोबाइल देने का वादा किया था लेकिन इस बार भी उसने मोबाइल नहीं दिया, साथ ही ये लोग इस काम से तंग आ गए थे इसी कारण लोहे की रॉड से वारकर हत्या कर दी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद