जानें क्यों महिला ने चढ़ाई ढाई साल के मासूम की बाली। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 22, 2021

जानें क्यों महिला ने चढ़ाई ढाई साल के मासूम की बाली।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

जानें क्यों महिला ने चढ़ाई ढाई साल के मासूम की बाली।

जानें क्यों महिला ने चढ़ाई ढाई साल के मासूम की बाली।

मामला दिल्ली के रोहिणी स्थित रिठाला इलाके का है, जहां पर किराए पर रहने वाली एक निसंतान महिला ने संतान प्राप्ति के लिए तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपने ही पड़ोस में रहने वाले ढाई साल के मासूम की बलि दे डाली। देश की राजधानी दिल्ली में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के चलते ढाई साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई है, इतना ही नहीं शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। मृतक के परिवार का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाली महिला ने संतान प्राप्ति के लिए मासूम की बलि चढ़ा दी है इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

मामला दिल्ली के रोहिणी स्थित रिठाला इलाके का है, जहां किराए पर रहने वाली एक निसंतान महिला ने संतान प्राप्ति के लिए तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपने ही पड़ोस में रहने वाले ढाई साल के मासूम की बलि दे डाली। अपनी गोद भरने के लिए दूसरी महिला की गोद को सूना कर दिया, मृतक मासूम के परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार सुबह से ही बच्चा घर से अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद काफी ढूंढने पर भी वह नहीं मिला। बाद में पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई, मौके पर ही पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस बच्चे को ढूंढ ही रही थी कि तभी पुलिस को घर के पीछे की तरफ एक बोरा दिखाई दिया, जिसे खोल कर देखा तो उसमें बच्चे की लाश पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रोहिणी के अम्बेडकर अस्पताल भेज दिया। इस मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने मकान में रह रहे दर्जनों लोगों से पूछताछ की और आसपास के CCTV को भी चेक किया, जिसमें पता चला कि बच्चा घर से बाहर गया ही नहीं है और जांच करते हुए आखिरकार पुलिस बच्चे की कातिल महिला तक पहुंच गई, जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली महिला भी इसी बिल्डिंग में रहती है, जिसका नाम पूजा है।

आरोपी महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी शादी को कई साल हो गए हैं और उसे कोई औलाद नहीं है इसी वजह से संतान प्राप्ति के लिए वो एक तांत्रिक के कहने पर काली विद्या और तंत्र-मंत्र करने लगी और उसके बताए अनुसार ही उसने मौका मिलते ही बीते शनिवार को बच्चे की बलि दे दी और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से उसे पीछे फेंक दिया। मासूम बच्चे की मौत के बाद से ही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जगह-जगह लगातार छापेमारी कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...