Post Top Ad
Saturday, March 13, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, ग्राम बीकलपुर में भगवान भोलेनाथ और नंदी की प्राण प्रतिष्ठा हुई संपन्न।
रायसेन/सिलवानी, ग्राम बीकलपुर में भगवान भोलेनाथ और नंदी की प्राण प्रतिष्ठा हुई संपन्न।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तहसील के ग्राम बीकलपुर में हनुमान मंदिर परिसर में दीपक सिंह रघुवंशी भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्वी क्षेत्र के द्वारा भगवान भोलेनाथ एवं नंदी की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत प्रतिष्ठायज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से सम्पन्न कराई गई। उक्त प्राण प्रतिष्ठा आचार्य डॉ रामाधार उपाध्याय जी के आचार्यत्व एवं पंडित रामकृपाल उपाध्याय के विशेष सहयोग से संपन्न हुई। इस अवसर पर विधिवत प्रतिष्ठा यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें भगवान का अन्न अधिवास, सैया अधिवास एवं नगर भ्रमण, शोभा यात्रा के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार से प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्रतिष्ठा यज्ञ के समापन अवसर पर आचार्य डॉ. उपाध्याय जी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की साधना करने से मनुष्य के जीवन में जितनी भी व्याधियां हैं सभी नष्ट हो जाती हैं और भगवान शिव हमारा कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर बड़े दयालु देवता हैं गृहस्थ आश्रम में जितनी भी कामनाएं हैं उन सब की पूर्ति सहज में भगवान शिव पूरी कर देते हैं। इसलिए चाहिए कि स्नान करने के बाद भगवान शिव का पूजन अवश्य करें। उसके लिए आपको ज्यादा श्रम की आवश्यकता नहीं है जो भी वस्तुएं आपके पास सहजता में उपलब्ध हैं जैसे बेलपत्र, पुष्प, जल आदि उसके माध्यम से सामान्य रूप से भी भगवान भोलेनाथ की सेवा पूजा की जा सकती है। इससे वह शीघ्रता में प्रसन्न होकर हमारी समस्त मनोकामना की पूर्ति करते हैं। इस अवसर पर कन्या भोजन एवं भंडारा संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पूर्वी क्षेत्र दीपक सिंह रघुवंशी ने समस्त विद्वत जनों का सम्मान किया एवं श्रद्धालु जनों का आभार माना।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद