Post Top Ad
Saturday, March 13, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, शनि अमावस्या पर शनि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
रायसेन/बरेली, शनि अमावस्या पर शनि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। फाल्गुन कृष्ण शनि अमावस्या पर शनि मंदिर में प्रातः समय से ही विशेष पूजन अर्चना करना श्रद्धालुओं के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया था। शनी को न्याय का देवता माना जाता है ऐसी मान्यता है कि साढ़ेसाती में शनि जातक के कार्यों का फल उसे देते हैं इसलिए शनि को प्रसन्न करना जरूरी है इसके लिए शनि अमावस्या के दिन महत्वपूर्ण पूजन अर्चना आवश्यक है। शनि अमावस्या के दिन शनि मंदिर में पूजन अर्चना के विशेष प्रबंध किए गए थे। प्रातः 6.00 बजे से शनि मंदिर में महिला, पुरुषों और युवाओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया जो देर रात्रि तक जारी रहा।
शनि भगवान के दर्शन कराए गए उनकी पूजन अर्चना की गई और मंदिर के सामने सैकड़ों दिए प्रज्वलित किए गए। शनि अमावस्या भगवान शनि को प्रसन्न करने का विशेष दिन रहता है, शनि भगवान को खुश करने के लिए शनि अमावस्या को शुभ दिन माना गया है। वही इस दिन शनि मंदिरों में पूजा का दौर तो प्रारंभ रहता ही है साथ ही नर्मदा अंचलों में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। नगर से 9 किलोमीटर दूरी पर स्थित छिंद मंदिर जहां पर शनि भगवान भी विराजमान हैं वहां की सुबह से रात तक पूजन अर्चना का दौर चलता रहा।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद