Post Top Ad
Sunday, March 7, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/मंडीदीप, सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ, केंद्र में दिया जाएगा भारतीय पुरातन संस्कृति का ज्ञान और सिखाए जाएंगे मंत्र।
रायसेन/मंडीदीप, सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ, केंद्र में दिया जाएगा भारतीय पुरातन संस्कृति का ज्ञान और सिखाए जाएंगे मंत्र।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। नगर के सतलापुर स्थित श्री खेड़ापति माता मंदिर में सेवा भारती द्वारा बाल संस्कार केंद्र संचालित किया जाएगा। रविवार को इसका शुभारंभ भी हो गया। केंद्र का शुभारंभ सेवा भारती के भोपाल विभाग से आए पूर्णकालिक करण सिंह तथा बलराम द्वारा किया गया। संस्था के अशोक केवट ने बताया कि इस केंद्र में भारतीय संस्कृति का ज्ञान देने के साथ-साथ गायत्री, सरस्वती, भोजन एवं प्रातः स्मरण मंत्रों के साथ अन्य मंत्र भी सिखाए जाएंगे। मंदिर में प्रतिदिन शाम 5.00 बजे से 7.00 बजे तक 2 घंटे की कक्षा संचालित की जाएगी। इस केंद्र का संचालन सुषमा चौहान द्वारा किया जाएगा। केंद्र में वेद मंत्रों की पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय प्राचीन खेल भी सिखाए जाएंगे। इतना ही नहीं यहां आने वाले बच्चे विशेषकर जो पढ़ाई के क्षेत्र में कमजोर हैं उनकी अलग से कक्षा लगाई जाएगी। केवट ने बताया कि इसके अलावा संस्था द्वारा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के लिए चलाए जा रहे लोकल फॉर वोकल अभियान के अंतर्गत 3 स्व सहायता समूह बनाए गए हैं जिनमें 10-10 महिलाओं को शामिल किया गया है। उनके साथ ही महिलाओं का भजन मंडल भी तैयार किया गया है जो प्रतिदिन दोपहर 3.00 बजे से मंदिर में भजन गाकर ईश प्रार्थना करेंगी।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद