Post Top Ad
Sunday, March 7, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, श्रीमद्भागवत में अक्षरों के रूप में भगवान विराजमान हैं - दीदी माधवी।
रायसेन/बरेली, श्रीमद्भागवत में अक्षरों के रूप में भगवान विराजमान हैं - दीदी माधवी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। गिरराज कालोनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा सप्ताह का पांडाल कथा के समापन मौके पर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। कथा का रसपान कराने व्यास गादी पर बैठी कथा व्यास दीदी सखी माधवी ने श्रद्धालुओं को बताया कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने से पापों का मोक्ष तो होता ही है। वहीं इंसान को नई ऊर्जा ओैर भगवान के प्रति आस्था भी बढती है। श्रीमद भागवत के अक्षरों के रूप में भगवान विराजमान हैं। इसमें १८ हजार एवं बारह स्कंद है जिसमें प्रथम स्कन्ध में भक्तियोग और उससे उत्पन्न एवं उसे स्थिर रखने वाला वैराग्य का वर्णन किया गया है। द्वितीय स्कन्ध में ब्रह्माण्ड की उत्त्पत्ति एवं उसमें विराट् पुरुष की स्थिति का स्वरूप। तृतीय स्कन्ध में उद्धव द्वारा भगवान् का बाल चरित्र का वर्णन। चतुर्थ स्कन्ध में राजर्षि ध्रुव एवं पृथु आदि का चरित्र। पंचम स्कन्ध मेंसमुद, पर्वत, नदी, पाताल, नरक आदि की स्थिति। षष्ठ स्कन्ध में देवता, मनुष्य, पशु, पक्षी आदि के जन्म की कथा। सप्तम स्कन्ध में हिरण्यकश्यिपु, हिरण्याक्ष के साथ प्रहलाद का चरित्र। अष्टम स्कन्ध में गजेन्द्र मोक्ष, मन्वन्तर कथा, वामन अवतार नवम स्कन्ध में राजवंशों का विवरण। श्रीराम की कथा। दशम स्कन्ध में भगवान् श्रीकृष्ण की अनन्त लीलाएं। एकादश स्कन्ध में यदु वंश का संहार। द्वादश स्कन्ध में विभिन्न युगों तथा प्रलयों और भगवान् के उपांगों आदि का स्वरूप का वर्णन है। श्रीमद भागवत कथा में भगवान के अवतार का वर्णन करते हुऐ दीदी सखी ने बताया कि अभी कलियुग का आधा समय ही बीता है इसलिए अभी इस अवतार के होने में काफी समय है। कल्कि पुराण के अनुसार भगवान विष्णु का कल्कि अवतार संभल गांव में होगा। ऐसी मान्यता है कि उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के पास स्थित संभल गांव ही वह स्थान है जहां भगवान का 10वां अवतार होना है। इस अवतार में भगवान के पिता का नाम विष्णुयश होगा।
कथा के समापन पर भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी जहां पांडाल में बैठे श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा अर्चना की। वहीं भगवान ने मोर नृत्य प्रस्तुत किया इस नृत्य पर जहां भगवान काफी समय तक नृत्य करते रहे तो उनके साथ श्रद्धालु भी नाचते रहे। इस मनमोहन झांकी को देखने के लिए सैकडों की संख्या में महिला और पुरूष मौजूद थे। भगवान के नृत्य के बाद कथा के मुख्य यजमान प्रीति पूरन सिंह धाकड और श्री शिव महिला मंडल की समस्त पदाधिकारियों ने श्रीमद भागवत पुराण के साथ कथा व्यास को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया और उनकी पूजन अर्चना की। कथा के मुख्य यजमान रहे पूरन धाकड जिनका सहयोग सात दिनों तक आयोजित होने वाली भागवत कथा में भरपूर रहा। हर तरह से इनके द्वारा महिला मंडल को सहयोग दिया गया।
श्रीमद भागवत कथा के समापन के बाद सोमवार को कथा स्थल पर हवन होगा वहीं पप्पू राय परिवार की और से कथा पांडाल में नगर भंडारे का आयोजन किया गया है। इनके द्वारा निरंतर तीन वर्षों से प्रति वर्ष आयोजित होने वाली कथा के समापन पर नगर भंडारे का आयेाजन किया जाता है।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद