राजगढ़, कलेक्टर ने सारंगपुर-पचोर क्षेत्र के गेहूँ खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 5, 2021

राजगढ़, कलेक्टर ने सारंगपुर-पचोर क्षेत्र के गेहूँ खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कलेक्टर ने सारंगपुर-पचोर क्षेत्र के गेहूँ खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण।

  • गेहूँ का दाना-दाना सुरक्षित रहे इसलिए देख रहे है व्यवस्थाएं - कलेक्टर।

राजगढ़, कलेक्टर ने सारंगपुर-पचोर क्षेत्र के गेहूँ खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पचोर, सारंगपुर क्षेत्र में गेहूँ उपार्जन केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने भण्डारण क्षमता, पानी की निकासी, किसानों की सुविधा, आवागमन, परिवहन आदि का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पढ़ाना में खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान पत्रकार जन से चर्चा करते हुए बताया कि विगत वर्ष मध्य पहले स्थान पर रहा था 03 लाख 84 हजार टन गेहूँ की खरीदी की गई थी। इस वर्ष जिले में सिंचित रकबा बढ़ा है। इस वजह से 5 लाख टन गेहूँ के उपार्जन का लक्ष्य लेकर चल रहे है। जिले में उसी हिसाब से व्यवस्थाएं की जा रही है। जिससे गेहूँ का एक एक दाना सुरक्षित रहे और किसानों के समय पर भुगतान हो सके। उन्होने बताया कि वह स्वयं सभी केन्द्रो का निरीक्षण मौके पर जाकर कर रहे है। अभी तक ब्यावरा, नरसिंहगढ़ एवं सारंगपुर, पचोर के खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। राजगढ़, खिलचीपुर क्षेत्र बाकी है। कलेक्टर ने सभी केन्द्रों पर निर्देश दिए कि किसानों को छाया, पानी, बैठने की व्यवस्था अच्छी रहे। किसी प्रकार की परेषानी न हो। जाम न लगे और समय पर भुगतान हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सर्वप्रथम चिडलावनिया भीलखेड़ी उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां पर बताया गया कि 1,150 पंजीयन हुए है। परिसर अच्छा है चबूतरा एवं टीनशेड़ बने है। किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। विगत वर्ष 4,500 टन की खरीदी हुई थी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस बार 5,000 से ऊपर खरीदी के हिसाब से व्यवस्थाएं लगाए। ग्राम पटाडिया धाकड में 900 के करीब किसानों का पंजीयन पाया गया। विगत वर्ष 4,400 टन खरीदी हुई थी। इस बार और अधिक गेहूँ आने की संभावना है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गेहूँ की बोरी रखने के पूर्व त्रिपाल बिछाएं, आसपास नाली बनाए और रेत की बोरी रखकर उसके ऊपर गेहूँ की बोरी रखे। उन्होने कहा पानी बरसने की स्थिति में गेहूँ खराब न हो इस बात का ध्यान रखा जाए। ग्राम सुल्तानिया में खरीदी परिसर में पानी भरने की समस्या का हल निकालने कलेक्टर ने गांव में दो स्थानों का भ्रमण कर सरस्वती स्कूल के पास खरीदी केन्द्र बनाने के निर्देश दिए। असरेटा खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान निमार्ण धीन 5,000 टन के गोदाम को शीघ्र निर्मित कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पढ़ाना में सुरक्षित तरीके से चबूतरा बनाकर गेहूँ खरीदी करने तथा पानी आदि की निकासी के लिए खरीदी केन्द्र की नाली हाइवे की नाली से जोड़कर अच्छी प्रकार से पानी निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मऊ के खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होने तलेन, बावड़ी खेड़ा और चौमा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एस.डी.एम. सारंगपुर राकेश मोहन त्रिपाठी, तहसीलदार, खाद्य नागरिक आपूर्ति, ए.आर.सी.एम., मार्कफेड, वेयर हाउस आदि से सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...