रायसेन/बरेली, गौधूली बेला से शुरू होगा दहन मुहूर्त, हस्त नक्षत्र और वृद्धि का बन रहा संयोग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 26, 2021

रायसेन/बरेली, गौधूली बेला से शुरू होगा दहन मुहूर्त, हस्त नक्षत्र और वृद्धि का बन रहा संयोग।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

गौधूली बेला से शुरू होगा दहन मुहूर्त, हस्त नक्षत्र और वृद्धि का बन रहा संयोग।

रायसेन/बरेली, गौधूली बेला से शुरू होगा दहन मुहूर्त, हस्त नक्षत्र और वृद्धि का बन रहा संयोग।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर २८ मार्च को होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व होली शुरू होगा। होली पर इस बार हस्त नक्षत्र और वृद्धि योग बन रहा है यह अद्भुत योग पाप ग्रह और बुरी नजरों से मुक्ति दिलायेगा। इससे पहले रविवार से होला अष्टक की शुरूआत हो चुकी है, होलिका दहन तक कोई भी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। होलिका दहन में इस बार भद्रा का साया भी नही होगा, ज्येष्ट महूर्त २ घंटे २० मिनिट रहेगा। होलिका दहन में इस बार सूर्यबेटी और शनि की बहिन भद्रा होली दहन में आडे नही आयेगी। पूर्णिमा तिथि २८ मार्च को सुबह ३.३२ मिनिट से २९ मार्च को रात १२.१७ मिनिट तक रहेगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त २८ को शाम ६.३७ मिनिटि से रात ८.५७ मिनिटि तक २ घंटे २० मिनिट तक रहेगा। श्री विष्णु दत्त जी शास्त्री के मुताबकि दहन के दिन भद्रा दोपहर १.३७ मिनिटि पर ही समाप्त हो जायेगी। पंचांग में भद्रा के दौरान होलिका दहन और रक्षाबंधन पर्व भाई की कलाई पर राखी बांधा जाना अशुभ माना जाता है। इस बार भद्रा दोपहर में ही समाप्त हो जायेगी और शाम को होलिका दहन निविध्र रूप से हो सकेगा। शुभ मुहूर्त होलिका दहन से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। ज्योषियों के अनुसार होलिका जलने पर जिस दिशा की ओर धुंआ उठता है उससे भविष्य में हाल जाना जाता है। इस बार होली पर ५०० वर्ष बाद एक दुर्लभ योग बन रहा है। हिन्दु पंचांग के अनुसार इस दिन धु्रव योग का भी निर्माण हो रहा है। साथ ही ५०० वर्ष बाद इस होली में एक विशेष दुर्लभ योग भी बन रहा है। इससे पहले यह योग ०३ मार्च १५२१ को पडा था। इस बार होली सर्वाथसिद्धी योग में बनेगी। साथ ही साथ इस दिन अमृत सिद्धी योग भी रहने वाला है। इसके अलावा दशकों बाद होली पर सूर्य, ब्रह्मा और अर्यमा की साक्षी भी रहेगी जो दूसरा दुर्भव योग है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...