दलित बस्ती के सुमित ने की अन्य समुदाय की लकड़ी से शादी तो समुदाय विशेष हथियार बन्द दर्जनों लोगों ने बस्ती पर किया हमला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 22, 2021

दलित बस्ती के सुमित ने की अन्य समुदाय की लकड़ी से शादी तो समुदाय विशेष हथियार बन्द दर्जनों लोगों ने बस्ती पर किया हमला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

दलित बस्ती के सुमित ने की अन्य समुदाय की लकड़ी से शादी तो समुदाय विशेष हथियार बन्द दर्जनों लोगों ने बस्ती पर किया हमला।

दलित बस्ती के सुमित ने की अन्य समुदाय की लकड़ी से शादी तो समुदाय विशेष हथियार बन्द दर्जनों लोगों ने बस्ती पर किया हमला।

दिल्ली। दलित बस्ती सराय काले खां इलाके में एक युवक के दूसरे समुदाय की युवती से शादी करने के बाद हंगामा हो गया, दर्जनों लोगों ने युवक के मोहल्ले में जमकर उपद्रव किया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे, तलवार और देसी कट्टों से लैस थे। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल बवाल की आशंका के मद्देनजर इलाके में आईटीबीपी को तैनात कर दिया गया है। आपको बता दें कि सराय काले खां इलाके के सुमित नाम के युवक ने परवर्तित नाम ( रुखसार ) से शादी की थी, परिवार की मर्जी के खिलाफ़ हुई इस शादी से युवती के परिजन खफा थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 10.30 बजे के करीब 25 से 30 लोग हथियारों से लैस होकर सुमित की गली में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवती के भाई और रिश्तेदारों ने शनिवार रात युवक की गली में तोड़फोड़ की, लोगों के ऊपर हमला किया। इलाके के लोगों का कहना है कि उनके हाथ में देसी कट्टे भी थे, हमलावरों की संख्या 25 से 30 के आसपास थी। घटना के बाद इलाके में आईटीबीपी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।


वहीं, रविवार को सराय काले खां मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपियों में युवती का भाई भी शामिल है। इस मामले में पुलिस कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि 20 मार्च को करीब 11 बजे पीसीआर पर PS सन लाइट कॉलोनी से एक कॉल आई जिसके बाद सीनियर अधिकारियों द्वारा स्पॉट का दौरा किया गया। पता चला कि एक ही इलाके के सुमित और ख़ुशी ने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी की है। युवती की तरफ से कुछ लोग युवक की गली में आए और तोड़फोड़ की। उन्होंने वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इलाके में हुई हिंसा के बाद लोग डरे और सहमे हुए हैं, अब इस गली में दिल्ली पुलिस के अलावा आईटीबीपी की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है। लोगों का कहना है कि आरोपियों ने इस कदर यहां कोहराम मचाया है कि कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...