Post Top Ad
Monday, March 8, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, कलयुग में भी मिलते है संकल्पित संत, सात वर्ष से लगातार एक हाथ आसमान पर, विश्वकल्याण के लिए लिया आजीवन संकल्प।
रायसेन/उदयपुरा, कलयुग में भी मिलते है संकल्पित संत, सात वर्ष से लगातार एक हाथ आसमान पर, विश्वकल्याण के लिए लिया आजीवन संकल्प।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। ग्राम बोरास में अचानक अल सुबह 6 बजे एक ऐसे संत का आगमन हुआ जो अपने हाथ आसमान पर लेकर चल रहे थे वंही कुछ श्रद्धालुओं के द्वारा उनका सत्कार किया गया वंही उन्होंने घातक रिपोर्टर से चर्चा करते हुए उनका नाम बाबा महाकाल गिरी निवासी जबलपुर बताया वंही उनके द्वारा बताया गया की वह अपने एक हाथ को सात वर्षों से लगातार आसमान की और ऊपर रखे हुए है और सारे दिनचर्या के कर्म वे केवल एक हाथ से करते है और वो अभी एक वर्ष से माँ नर्मदा की परिक्रमा पर है।
जब उनके संकल्प के बारे में पूछा तो उनका कहना था की वह आजीवन अपना एक हाथ विश्वकल्याण के लिए आसमान की और रखे। साधुओ की अलग-अलग साधना होती है और ईश्वर को प्रशन्न करने के लिए मनुष्य को बहुत कुछ त्याग भी करना पड़ता है जो इंसान सच्चे हृदय और ईश्वर के प्रति निष्ठा रखकर प्रभु की सेवा करता है उसको निश्चित सफलता मिलती है।
सांसारिक मनुष्य को भी दिनचर्या में साधनाओ को अपनी क्षमताओं के आधार पर करना चाहिए लेकिन इस संसार मे वास्तविक साधु केवल विश्वकल्याण के लिए साधना करते है और वास्विक साधु को कोई मोह माया नही होती लेकिन कुछ स्वार्थी मनुष्य बाबा और साधु का चोला पहनकर आर्थिक लाभ कमाकर दुष्कृत्य करने लगते है और साधु समाज को बदनाम करते है।
वंही उन्होंने ने कहा की वास्विक संत कभी किसी मोह माया का लालच नही रखते उनको बहुत कुछ त्याग करना पड़ता है। वंही उन्होने बताया की माँ नर्मदा जीवनदायिनी और पूज्यनीय है उनकी सच्ची सेवा यदि कोई करना चाहता है तो माँ नर्मदा को स्वक्षता बनाने में सहयोग करे वंही नर्मदा उत्खनन देखकर उनको बहुत पीड़ा होती है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद