Post Top Ad
Wednesday, March 24, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
राजस्थान
युवक को गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ा भारी, लोहे की रॉड से पिटाई कर पिलाया पेशाब।
युवक को गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ा भारी, लोहे की रॉड से पिटाई कर पिलाया पेशाब।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
राजस्थान। गहलोत सरकार लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। अब एक बार फिर से एक नए मामले ने गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें युवक की लोहे की रॉड से पिटाई की जा रही है। साथ ही उसे पानी के लोटे में पेशाब पिलाया जा रहा है। बताया जा रहा है युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था जिस पर लड़की के परिवार वाले भड़क गए और पिटाई कर दी। यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है.।इस मामले में पीड़ित ने कुल मिलाकर 4 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पीड़ित पर किसी के घर में घुसने का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना 8 मार्च की है, युवक किसी लड़की से मिलने कोशलू गांव गया था जिससे नाराज होकर लड़की के परिजनों और गांव के लोगों ने पिटाई कर दी। सिणधरी थाना अधिकारी का कहना है कि पिछले दो-तीन दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें युवक की पिटाई के साथ ही उसे कुछ पिलाया जा रहा था। जांच में पाया गया है कि लड़का ड्राइवर के तौर पर काम करता है। वह बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना इलाके का रहने वाला है। हीराराम और जोगाराम नाम के दो आरोपियों की पुष्टि की गई है। जब इस वीडियो की पुष्टि की गई तो पता चला कि यह वीडियो सिणधरी थाना क्षेत्र के विष्णु मंदिर कोलू गांव का है।
पुलिस ने पीड़ित के पिता से संपर्क किया, उसके बाद पीड़ित के पिता ने दो आरोपियों के बारे में बताया। दोनों आरोपियों ने उनके बेटे की पहले जबरदस्त तरीके से पिटाई की और उसके बाद उसे पेशाब पिलाया। साथ ही उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसका अंजाम बुरा होगा। इसी डर से पीड़ित ने इस घटना के बारे में किसी से कोई जिक्र नहीं किया। हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन जिस तरीके से वायरल वीडियो में युवक की लोहे की रॉड से हाथों से लेकर पैरों तक जबरदस्त तरीके से पिटाई की गई है वह काफी दर्दनाक है। अब इस पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। थानाधिकारी सिणधरी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद