छात्रा को हुआ प्यार, भाई ने की गला दबाकर की हत्या, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 24, 2021

छात्रा को हुआ प्यार, भाई ने की गला दबाकर की हत्या, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

छात्रा को हुआ प्यार, भाई ने की गला दबाकर की हत्या।


छात्रा को हुआ प्यार, भाई ने की गला दबाकर की हत्या, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 17 साल की लड़की की हत्या के आरोप में उसके माता-पिता समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि घरवालों की मर्जी के बिना दूसरी जाति के एक लड़के के साथ कथित प्रेम संबंध रखने की वजह से ये हत्या की गई। लड़की से बॉयफ्रेंड का नंबर डिलीट करने के लिए कहा गया, उसके ऐसा न करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता की ओर से 17 मार्च को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी साथ ही लड़की को अगवा किए जाने का शक जताया था पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को नाबालिग लड़की का शव एक कुएं में तैरता दिखा।

छात्रा को हुआ प्यार, भाई ने की गला दबाकर की हत्या, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

ये कुआं जगह लड़की के घर से कुछ ही दूरी पर थी, लड़की का परिवार संवाद पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले खंगवाड़ा गांव में रहता है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ कि लड़की की मौत डूबने से नहीं हुई, लड़की की गर्दन पर दबाए जाने के निशान मिले। पुलिस सब डिविजनल ऑफिसर मान सिंह ठाकुर ने बताया कि लड़की के परिवार वालों के बयानों में फर्क दिखाई दे रहा था। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने लड़की की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया साथ ही बताया कि उनकी मर्जी के बिना लड़की का किसी से अफेयर रखना उन्हें पसंद नहीं था। गिरफ्तार किए गए लोगों में लड़की की मां, पिता, भाई और दो करीबी रिश्तेदार शामिल हैं।

छात्रा को हुआ प्यार, भाई ने की गला दबाकर की हत्या, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

पुलिस ने बताया कि 16 मार्च को आरोपियों ने लड़की को अपने फोन से अफेयर वाले लड़के के नंबर को डिलीट करने के लिए कहा, जब लड़की ने मना किया तो उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई। कुछ घंटे तक लाश को घर में ही रखा गया, अंधेरा होने पर लाश को घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में फेंक दिया गया। अगले दिन लड़की के पिता ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई, अभी लड़की के बॉयफ्रेंड का बयान दर्ज नहीं किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...