Post Top Ad
Wednesday, March 24, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, भगवान को शिशु रूप में पाने के लिए माता कौशल्या और यशोदा बनना पड़ेगा - डॉक्टर दीदी प्रज्ञा भारती।
रायसेन/बरेली, भगवान को शिशु रूप में पाने के लिए माता कौशल्या और यशोदा बनना पड़ेगा - डॉक्टर दीदी प्रज्ञा भारती।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। श्री नरसिंह टेकरी हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीरामकथा के चौथे दिन कथा व्यास साध्वी डॉ. प्रज्ञा भारती ने भगवान श्रीराम की बाललीला का मनोहारी चित्रण किया। डॉ. प्रज्ञा भारती ने कहा कि हर माता-पिता चाहते हैं उनके यहाँ भी भगवान शिशु रूप में अवतरित हों। कथा व्यास दीदी प्रज्ञा भारती दावा करती हैं की भगवान तो शिशु रूप में हर समय अवतरित होने के लिए तत्पर हैं, बस जरूरत है तो केवल माताओं को कौसल्या या यशोदा बनने की और पिता को नंद या दशरथ बनने की। हर माता-पिता भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम को बाल रूप में पाने की कामना तो करते हैं लेकिन स्वयं माता कौसल्या या यशोदा और पिता दशरथ या नंद बनने का प्रयास नहीं करते। श्रीराम को बाल रूप में पाने के लिए पिता को महाराजा दशरथ अर्थात दसों इंद्रियों को घोड़े की तरह रथ में जोतकर नियंत्रित करने वाला बनना पड़ेगा जबकि माँ को यशोदा अर्थात दुसरे के यश अर्थात खुशी को अपनी खुशी मानने वाली माँ बनना पड़ेगा।
कथा व्यास दीदी प्रज्ञा भारती ने कहा की नदियाँ हमें एक माँ की तरह पवित्र करती हैं। इसलिए नदियों को माँ कहा जाता है। जैसे माँ नर्मदा, माँ गँगा, माँ सरस्वती आदि। जो नदियां हमें मां की तरह पवित्र करती हैं तो हमें भी चाहिए कि हम नदियों को पवित्र बनाए रखें। हम देखते हैं कि लोग मां नर्मदा में अपने वाहनों, कपड़ो को धोते हैं। नर्मदा तट की महिलाएं नर्मदा में जाकर कपड़े बर्तन धोती हैं। घर में बची हुई पूजा-पाठ की सामग्री, खंडित मूर्तियां और कांच की फूटी तश्वीरें नर्मदा में डाल कर पवित्र नर्मदा को दूषित करने का अपराध करती हैं।
दीदी प्रज्ञा भारती ने अभिवादन की पश्च्यात शैली हाय हेलो छोड़कर अभिभादन में जय सिया राम बोलने का संकल्प लेने की अपील की।
नरसिंह टेकरी पर श्रीराम कथा सुनने के लिए नगर व आसपास के क्षेत्र से भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास की मधुर वाणी से संगीत रामकथा शुरू होते ही लोग भाव विभोर होकर थिरकने लगते हैं। श्री रामकथा यज्ञ के मुख्य यजमान और आयोजन समिति के अरविंद मालवीय, हरिदास भावसार, कैलाश सोनी, एलएन शर्मा, नरेश कुशवाह, नेत्रगोपाल राय, भूरा कुशवाह, लालचंद चौहान ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद