राजगढ़/बोड़ा, पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 23 आरोपी गिरफ्तार, 7 चार पहिया वाहन सहित 2,12,000 रूपये नगदी जप्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 24, 2021

राजगढ़/बोड़ा, पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 23 आरोपी गिरफ्तार, 7 चार पहिया वाहन सहित 2,12,000 रूपये नगदी जप्त।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 23 आरोपी गिरफ्तार, 7 चार पहिया वाहन सहित 2,12,000 रूपये नगदी जप्त।

राजगढ़/बोड़ा, पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 23 आरोपी गिरफ्तार, 7 चार पहिया वाहन सहित 2,12,000 रूपये नगदी जप्त।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यदाव, राजगढ़/बोड़ा।
बोड़ा। जिला पुलिस कप्तान के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धर पकड़ लगातार की जा रही है एसडीओपी नरसिहगढ़ भारतेन्दु शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बोड़ा निरीक्षक अर्जुनसिह मुजाल्दें द्वारा जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत जुआरियों के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। थाना बोड़ा में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 24.03.21 को ताश पत्तो पर रूपये पैसों से दावं लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये थाना क्षैत्रान्तर्गत दुर्गेश सांसी के घर के पास ग्राम कड़िया सांसी में आरोपी धर्मेंन्द्र मीना निवासी रातीबड़ भोपाल, दीपक मीना रातीबड़ भोपाल, राजू चैकसे निवासी ईटखेड़ी भोपाल, धर्मेन्द्र शर्मा, निवासी रातीबड़ भोपाल, दीपक निवासी ईटखेड़ी भोपाल, नरेश कुशवाह निवासी छोला मंदिर भोपाल, नरेन्द्र साहू निवासी छोला मंदिर भोपाल, गोपाल उर्फ संदीप पटेल निवासी गोविन्दपुरा भोपाल, यश बैकटेश सुब्राम्यमणयम निवासी गोविन्दपुरा भोपाल, गोलू खटीक निवासी अन्नानगर भोपाल, राहुल चौधरी निवासी गोविन्दपुरा भोपाल, शरीफ खाॅ करोंद कोलार रोड भोपाल, जुबेर खान गांधी नगर भोपाल, गोविन्द सिलावट निवासी श्यामपुर सिहोर, विनोद लोधा निवासी निशातपुरा भोपाल, रोहित रंगेल निवासी निशातपुरा भोपाल, वीरेन्द्र जाट निवासी रेहटी सिहोर, संदीप दुबे निवासी नसरूल्लागंज सिहोर, पवन वर्मा निवासी छोला मंदिर भोपाल, अखलेश शर्मा निवासी नसरूल्लागंज सिहोर, अर्जन खाती निवासी निसरूल्लागंज सिहोर, सुरेश साहू निवासी होलीकूट नरसिहगढ़ राजगढ़ एवं रामभरत निवासी धर्माखेड़ी नरसिहगढ़ राजगढ़ को जुआ खेलते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया है।

राजगढ़/बोड़ा, पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 23 आरोपी गिरफ्तार, 7 चार पहिया वाहन सहित 2,12,000 रूपये नगदी जप्त।

उक्त आरोपीयों के कब्जे से 2,12,000 रूपये नगद, 52 ताश पत्ते व 21 एंड्रायड मोबाईल फोन सहित 06 कीपेड मोबाईल कुल कीमती 04 लाख रूपये के जप्त किये गये। साथ ही घटना स्थल के पास उपयोग में लाये गये 7 चार पहिया वाहन कीमती 50 लाख रूपये सहित कुल मशरूका 56,12,000 रूपये का विधिवत समक्ष पंचान के जप्त किया गया। उपरोक्त आरोपीयों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट में दण्डनीय पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 63/21 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपीयों को गिरफतार किया गया। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुनसिह मुजाल्दे, उनि धर्मवीर पलैया, सउनि इरफान अहमद, प्र.आर. 698 लाखनसिह, प्र.आर. 211 रामखिलावन जाट, आर. 382 वीरेन्द्र रावत, आर. 284 प्रवीण यादव, आर. 977 राहुल रजक, आर. 917 सुनील यादव, आर. 688 प्रदीप, आर. 09 जीशान, आर. 799 श्यामलाल, आर. 695 अरविंद, सैनिक 30 पिंटू, म.आर. 438 नीतू जायसवाल, म.आर. 953 नंदनी श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...