रायसेन/बरेली, होली की हुडदंग में किन्नरों का होगा सम्मान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 11, 2021

रायसेन/बरेली, होली की हुडदंग में किन्नरों का होगा सम्मान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

होली की हुडदंग में किन्नरों का होगा सम्मान।

रायसेन/बरेली, होली की हुडदंग में किन्नरों का होगा सम्मान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। निराला साहित्य जनकल्याण समिति के द्वारा प्रतिवर्ष होली पर्व पर होने वाली होली की हुडदंग कवियों के संग के अन्र्तगत होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस वर्ष 31 मार्च को रखा गया है। समिति के सचिव प्रभुदयाल खरे ने बताया कि विगत दिनों समिति की बैठक में निर्णय लेकर जिन कवियों को आमंत्रित किया गया है उनमें संभु शिखर मधुवनी बिहार से प्रमुख हैं जिन्हे टीव्ही की लपेटे में कार्यक्रम में सुनते हैं। उनके साथ एक और हास्य धमाका अखिलेश द्विवेदी प्रयागराज उत्तरप्रदेश रहेंगे। इस वर्ष कवि सम्मेलन के संचालन के लिए संदीप शर्मा को विशेष रूप से बुलाया गया है। इन कवियों के साथ हसा कर लोट पोट करने वाले हास्य कवि दिनेश देशी घी साजापुर, भुवनसिंह धांसू छिंदवाडा और गीत गजल की गायिका व्यंजना शुक्ला लखनऊ तथा साविया असर भोपाल ने आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा समाज के उपेक्षित वर्ग किन्नरों का सम्मान। करीब आधा घंटा मंच पर उनका भी कार्यक्रम रखा गया है। नगर प्रमुख रूपा किन्नर और उनके सहयोगियों का सम्मान किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...