Post Top Ad
Thursday, March 11, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, हिंदू उत्सव समिति ने महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली भव्य शिव बारात।
रायसेन/देवरी, हिंदू उत्सव समिति ने महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली भव्य शिव बारात।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर देवरी हिंदू उत्सव समिति ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर देवरी में शिव बारात निकाली जिसमें नगर देवरी के सभी नगर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं शिव बारात का भरपूर आनंद लिया। शिव बारात में नगर देवरी के युवा एवं हिंदू उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए शिव बारात में चल रहे थे। नगर देवरी वासियों ने जगह-जगह शिव बारात का पुष्प मालाओं के साथ एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। बरात का आयोजन श्री राम जानकी मंदिर देवरी से प्रारंभ किया गया था जो देवरी की मुख्य मार्गो से होते हुए श्री राम जानकी मंदिर पहुंची जहां पर हिंदू उत्सव समिति के लोगों के द्वारा शिव बारात में साथ चल रहे भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। नगर देवरी हिंदू उत्सव समिति के द्वारा प्रतिवर्ष बड़े ही धूमधाम से भगवान महाकाल की बारात निकाली जाती है जिसमें आकर्षण का केंद्र भगवान शिव की प्रतिमा रहती है जिसको भानु विश्वकर्मा के द्वारा बनाया जाता है, हाथ की कलाकृति के द्वारा भगवान शिव की पिंडी बनाई जाती है। सुबह के समय श्री राम जानकी मंदिर देवरी में पंडित पवन चौबे के द्वारा बड़े ही अच्छी तरीके से शिव अभिषेक कराया जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वही पंडित पवन चौबे का कहना है कि भगवान शिव को सबसे ज्यादा जल की धार प्रिय है। भगवान महाकाल अपने भक्तों की मुराद थोड़े समय में ही पूरी कर देते हैं। भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है एवं सृष्टि के संघार करता भगवान शिव को बताया गया है देवों में भगवान शंकर को महादेव की उपाधि दी गई है जिन्होंने एक पल में ही समुद्र से निकले हुए हलाहल को पान कर लिया था एवं इस सृष्टि को काल के गाल में समा जाने से बचाया था इसलिए भगवान शिव को भक्त अनेक रूपों में याद करते हैं। कोई शिव, कोई महादेव, कोई शंकर, कोई कुछ नाम से भगवान शंकर को पुकारते हैं जो भक्त जिस नाम से भगवान शंकर को जिस कामना से पुकारता है भगवान उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। हिंदू उत्सव समिति के द्वारा प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम से किया जाता है जिसमें नगर देवरी के सभी महिला पुरुष बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद