रायसेन/बरेली, जामगढ़ में महाशिवरात्रि पर उमडेगा शिवभक्तों का सैलाब, विंध्याचल की गुफा में विराजे महादेव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 10, 2021

रायसेन/बरेली, जामगढ़ में महाशिवरात्रि पर उमडेगा शिवभक्तों का सैलाब, विंध्याचल की गुफा में विराजे महादेव।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

जामगढ़ में महाशिवरात्रि पर उमडेगा शिवभक्तों का सैलाब, विंध्याचल की गुफा में विराजे महादेव।

रायसेन/बरेली, जामगढ़ में महाशिवरात्रि पर उमडेगा शिवभक्तों का सैलाब, विंध्याचल की गुफा में विराजे महादेव।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम जामगढ की विंध्याचल पर्वत माला पर स्थित शिवगुफा पर उमडता है शिव भक्तों का जनशैलाब। जामगढ के समीप विन्ध्याचल की पहाडी पर स्थित प्राकृतिक शिव गुफा का अलग ही महत्व है यहां स्थानीय एवं दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं और त्रिलोकीनाथ के दर्शन पूजन अभिषेक कर अपने आप को धन्य करते हैं। बरेली से लगभग २० किलो मीटर दूर स्थित विंध्याचल पर्वत माला के बीचों-बीच भावी को मेटने में समर्थ त्रिपुरारी विराजते हैं यहां का इतिहास उतना ही पुराना है जितना विंध्याचल पर्वत माला का इस पर्वत के ठीक मध्य में गुफा है। यहां औगढदानी प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं वर्षा ऋतु में हरे भरे वृक्ष और झरने की कल-कल ध्वनियां यहां का सौन्दर्य बढाती है। वर्षा ऋतु में यह पर्वत माला अनेक छोटे झरनों के कारण धूदिया पहाडी का रूप धारण कर लेती है और एक बडा झरना वर्षा काल में जल प्रपात के रूप में सौन्दर्य को बढाता है।

रायसेन/बरेली, जामगढ़ में महाशिवरात्रि पर उमडेगा शिवभक्तों का सैलाब, विंध्याचल की गुफा में विराजे महादेव।

रहस्यमयी बावडी

गुफा के बीच में जहां प्राकतिक शिवलिंग है वहीं भीतर एक प्राकृतिक बावडी मौजूद है इस रहस्यमयी बावडी में पानी तक लेटकर जाना पडता है। प्राकृतिक क्षरण के जैसे कारणों से बावडी तक पहुंचना अवश्य कठिन होता जा रहा है किन्तु यहां सदैव जल भरा रहता है जो तीर्थों के जल जैंसा पवित्र माना जाता है। अनुमान है कि गुफा पहाडी के काफी अंदर तक है।

11वीं सदी का पाषाण सुरई मंदिर

रीछइमल (जामवंत) जी द्वारा हाथ से निर्मित पत्थरों का बना प्राचीन एतिहासिक पुरातत्वविद डॉं. आरसी पांड, मो. बसीम खां, कुंअर बजाहत शाह ने हजारों वर्ष पुराने होने का दावा किया है। यहां मौजूद पद चिन्ह व अन्य पुरातत्वीय संमदा शैलानियों दर्शनार्थियों को आकर्षित करती है।


अलोकिक ध्वनियां

ग्राम जामगढ भगदेही के ग्रामवासी बताते है कि यहां विशेष अवसरों पर मध्य रात्रि के समय अचानक शंख ध्वनियां सुनाई देती हैं। तुरीय संख्याकाल में अलोकिक दिव्य प्रकाश किरणें देवाधिदेष की आरती उतारती दिखाई देती थी।

गऊ गुफा

शिवालय के ठीक बगल से एक संकीर्ण गुफा मौजूद है जो प्राकृतिक क्षरण व भूकंपीय हलचलों के चलते संकीर्ण हो गई है। गुफा में अंदर लंबा चौडा मैदान है यहां कई संत आराधनारत एक समाधिस्य हैं ऐसी किवदंती है।

दुर्लभजल धारा

जलकुण्ड के नजदीक वर्षभर अविरल जल धारा पहाडी से बूंद-बूंद गिरती रहती है। भीषण गर्मी में भी पहाड की वनस्पती सूख जाती है लेकिन यहां यह रहस्यमी जल धारा बूंद-बूंद टपकती रहती है एवं इस अमृत जल का पान मधु मक्खियां अपनी प्यास बुझाने में करती हैं।

रायसेन/बरेली, जामगढ़ में महाशिवरात्रि पर उमडेगा शिवभक्तों का सैलाब, विंध्याचल की गुफा में विराजे महादेव।

पत्थरों पर लिखी लिपी

पदचिन्हों के समीप ही पत्थरों पर अनसुलझी लिपी लिखी हुई है जो आज भी रहस्य बनी हुई है। इसे जानकर लोग पहाडी पर अनकूत छिपी हुई सम्पत्ति का बीजक मानते हैं। अनेक लेाग इसे जामवंत की गुफा व सुरई मंदिर से जोड कर देखते हैं, स्मंतक मंडी का रहस्य इसमें मौजूद है। अनेक लोग इसे रीछडमल जी द्वारा लिखा हुआ सामाजिक संदेश मानते हैं। देश के अनेक पुरातत्वविद दूरवीन व माईक्रोस्कोप वअनुभव से अभी इस अन सुलझी लिपी का रहस्य जानने समझने में कामयाब नही हुई है।

हरी भरी वादियों में अटखेलियां करती अविरल जलधरायें

विन्ध्याचल पर्वतमाला की जामवंत गुफा की शिखर व प्राचीन शिव गुफा के ऊपर वर्षाकाल में अनेक जलधारायें हरीभरी वादियों में अविरल जलधारायें अटखेलियां करती बहती रहती हैं। जामवंत जलप्रपात वर्षाकाल में वाटरफॉल विशाल जलधारा, जलप्रपात के रूप में बहती रहती हैं। वहीं विन्ध्याचल पर्वतमाला की जामवंत गुफा के ऊपर अनेक झरने बहते रहते हैं और सारा पर्वतमाला सफेद हो जाती है। इसे दूधिया पहाड कहते हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...