Post Top Ad
Wednesday, March 10, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, स्कूलों एवं आंगनवाड़ी में बनाए गए हैंडसेटो़ं का किया गया घटिया निर्माण।
रायसेन/देवरी, स्कूलों एवं आंगनवाड़ी में बनाए गए हैंडसेटो़ं का किया गया घटिया निर्माण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। मध्य प्रदेश सरकार स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए व्यवस्था मुहैया करा रही है जिससे कि बच्चों को कोई भी परेशानी ना हो इसी के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को हाथ धोने एवं पानी पीने के लिए हैंडसेट की व्यवस्था कराई जिससे कि बच्चों को दिक्कत एवं परेशानी का सामना ना करना पड़े। पानी पीने के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े लेकिन इन हैंडसेट का इतना घटिया निर्माण कराया गया है कि अगर थोड़ी सी तेज हवा चली तो ऊपर का टीन उड़कर अलग हो जायेगा और सीमेंट से बनाए गए पीने के पानी के स्तर को भी घटिया निर्माण किया गया जिसकी ना कोई तराई की गई है ना स्कूलों में पानी की व्यवस्था की गई। अब ऐसे में सरकार ने हैंडसेट तो बना दिए लेकिन इनमें पानी मुहैया कहां से कराएगी एवं पीएचई अधिकारियों से इस के बारे में बात की गई तो उनका कहना है कि निर्माण तो ऐसा ही होगा अगर अधिकारी इस बात में इतनी लापरवाही से जवाब दे रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि कितना भ्रष्टाचार इस कार्य में किया गया होगा। जब ठेकेदार से इस विषय में बात की गई तो ठेकेदार ने बोला हम तो ऐसे ही काम करेंगे सरकार क्या करेगी कोई अधिकारी देखने आता ही। नहीं इससे तो यही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि अधिकारियों का भी हिस्सा उन तक पहुंच रहा होगा इसलिये अधिकारी इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जब अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने भी गोलमाल जवाब दिया, उदयपुरा में शर्मा जी देख रहे हैं। अब क्या जिले के अधिकारियों तक इस बात की सूचना नहीं पहुंचती, सूचना पहुंचने के बाद भी क्या अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते इसलिए अधिकारियों के अटपटे जवाब मिल रहे हैं। इन हैंडसेट की हालत ऐसी है कि अगर कोई भी थोड़ा सा धक्का दे दे तो यह नीचे जमीन पर गिर पड़ेंगे। सरकार को लाखों-करोड़ों का चूना तो सरकार में बैठे अधिकारी ही लगा रहे हैं और सरकार जनता की जेब ढीली कर रही है, क्या इन अधिकारियों का कोई भी कर्तव्य जनता के प्रति नहीं बनता। अब देखना होगा कि इस विषय से सभी अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अधिकारी इस पर कोई एक्शन लेंगे या फिर अपने हिस्से का पैसा लेकर चुपचाप बैठे रहेंगे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद