Post Top Ad
Wednesday, March 10, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, लायंस क्लब की श्रद्धालुओं को सौगात, पहली शिवरात्रि होगी जब पानी के लिए परेशान नहीं होंगे लोग।
रायसेन/बरेली, लायंस क्लब की श्रद्धालुओं को सौगात, पहली शिवरात्रि होगी जब पानी के लिए परेशान नहीं होंगे लोग।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। देवाधिदेव महादेव की उपासना के महापर्व महाशिवरात्रि के लिए शैव उपासकों के केंद्र रहे इस अंचल में श्रद्धा और उत्साह से तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच लायंस क्लब के सदस्यों ने जामगढ के निकट विंध्याचल पहाडी पर स्थित प्राकृतिक शिव गुफा पर पानी पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम किया है। यह पहली शिवरात्रि होगी जब हजारों श्रद्धालुओं को शिव गुफा पर पानी के लिए परेशान नहीं होना पडेगा। हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई इस व्यवस्था के श्रद्धालुओं को अर्पण के लिए मंगलवार को लायंस इंटरनेशनल के गवर्नर लायन दिलीप धारीवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बरेली लायंस क्लब के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह पटेल, सचिव यशपाल रघुवंशी, विजय राठी, रघुराज रघुवंशी, कौशलेंद्र सिंह, पुष्पा धारीवाल, तरुणा ज्योतिषी और शैलेंद्र रघुवंशी के साथ ही मंडीदीप लायंस क्लब की अध्यक्ष उर्मिला दाज, सचिव सोनल दीक्षित, आलोक भारद्धाज और इस काम को निष्ठापूर्वक संपन्न करने वाले मनीष भारद्वाज, मंडीदीप नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष उषा भार्गव और भोपाल से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन राजेश शुक्रमानी तथा डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर मनोज चतुर्वेदी इस कार्यक्रम में सहभागी बने।
लायंस इंटरनेशनल के गवर्नर लायन दिलीप धारीवाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि लायनवाद, मानवतावाद का पर्याय है। मुझे खुशी है कि हमारे मंडीदीप क्लब ने हजारों लोगों को सुविधा पहुंचाने का यह काम सीमित समय में कर दिखाया है। रायसेन जिले में बरेली, बाडी, उदयपुरा और मंडीदीप में लायंस क्लब कार्यरत हैं। इन्हे स्थानीय स्थितियों के अनुरूप ऐसी व्यावहारिक योजनाएं बनाकर उन पर काम करना चाहिए जिनका लोगों को सीधा लाभ मिले। लायन धारीवाल ने इस काम को अंजाम तक पहुंचाने में विशेष भूमिका निभाने वाले मनीष भारद्वाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होने शिवरात्रि से ठीक पहले गुफा तक नीचे मोटर लगाकर करीब 350 मीटर दूर पानी पहुंचाने का काम किया है।
प्राकृतिक शिव गुफा जमीन की सतह से करीब डेढ सौ मीटर उपर पहाडी पर है। यहां पानी पहुंचाने के लिए नीचे मोटर लगाई गई और फिर करीब 350 मीटर पाइप लाइन बिछाकर गुफा तक पानी पहुंचाया गया है। यह कार्य मंडीदीप लायंस क्लब के लायन मनीष भारद्धाज द्वारा कराया गया है।
लायंस क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण पर भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि महाशिवरात्रि पर धार्मिक स्थलों पर पर्यावरण को शुद्ध रखने का प्रयास किया जाए। श्रद्धालु पॉलीथिन और पूजा की ऐसी सामग्री का उपयोग न करें जिससे पर्यावरण को क्षति पहुंचती हो।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद