Post Top Ad
Tuesday, March 16, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दुनिया
जाने कहाँ नाबालिग रेपिस्ट को मिली सजा, भीषण दर्द से हो गया बेहोश।
जाने कहाँ नाबालिग रेपिस्ट को मिली सजा, भीषण दर्द से हो गया बेहोश।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
इंडोनेशिया में एक 19 साल के शख्स को बच्ची के साथ रेप के आरोप में 146 बेंत की सजा सुनाई गई लेकिन अपनी सजा के दौरान उसके हालात इतने बिगड़े कि वो वहीं बेहोश होकर गिर गया। रोनी नाम के इस व्यक्ति ने सजा देने वाली धार्मिक पुलिस को रूकने को भी कहा था और उसे कुछ देर के लिए मेडिकल उपचार की व्यवस्था भी कराई गई थी लेकिन इसके बाद एक बार फिर उसे बेंत की सजा मिलने लगी जिसके बाद वो बेहोश हो गया था।
इस शख्स को इस साल के शुरुआत में एक बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप में अरेस्ट किया गया था। बता दें कि इंडोनेशिया के आचे में इस्लामिक शरीया कानून लागू किया गया है, ये इंडोनेशिया में अकेला ऐसा क्षेत्र है जहां शरिया कानून लागू है। इस क्षेत्र में 50 लाख लोग रहते हैं जिनमें 98 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, साल 2001 में इंडोनेशिया की सरकार ने इस क्षेत्र को स्वायत्ता दी थी जिसके बाद यहां शरीया कानून लगा दिया गया था।
रोनी जैसे ही गिरा उसे ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल सेंटर ले जाया गया, इस शख्स को 169 बेंत की सजा मिलनी थी लेकिन उसके हालात देखते हुए उसे इस सजा के लिए अनफिट करार दिया गया और सजा को घटाकर 146 बेंत कर दिया गया था। एक डॉक्टर ने मेल ऑनलाइन के साथ बातचीत में कहा कि जब उसे 52 बेंत पड़े थे तब उसके कमर पर काफी फफोले हो गए थे और अगर उसे ऐसे ही मार पड़ती रहती तो उसके ब्लड वेसल्स फट सकते थे जिससे उसके हालात बेहद गंभीर हो सकते थे। बेहतर होगा कि उसकी सजा को टाला जाए और जब ये शख्स ठीक हो जाए तो उसे दोबारा सजा दी जा सकती है।
डॉक्टर ने कहा कि शुरुआत में आरोपी ठीक था लेकिन शायद कुछ डरा हुआ था तभी वो बार-बार अपना हाथ उठाकर कह रहा था कि उसे तकलीफ हो रही है लेकिन आखिर में जब उसके हालात बेहद खराब होने लगे तो हमने देखा कि उसका जख्म भी काफी गहरा हो चुका था। इससे पहले सितंबर के महीने में भी एक बच्चे का बलात्कार करने पर एक शख्स को शरीया कानून के हिसाब से 52 बेंत की सजा मिली थी और वो भी इस सजा को पाने के बाद बेहोश हो गया था।
इस कानून को लेकर पहले भी आलोचना हुई थी, जब कोरोना काल में भी अपराधियों को इस तरह की सजा देने का दौर जारी थी। यहां अक्सर छोटे-मोटे अपराधों के लिए भी बेंत से ही सजा सुनाई जाती है। कुछ समय पहले एक शख्स को जुए के लिए पांच बेंत की सजा मिली थी, वही तस्वीर में मौजूद इस शख्स को शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के लिए 100 बेंत की सजा सुनाई गई थी। इस तस्वीर में मौजूद महिला को भी अपने पति के अलावा किसी दूसरे मर्द के साथ घूमने के चलते सजा सुनाई गई थी, मानवाधिकारों से जुड़े संगठन अक्सर इन अमानवीय सजाओं की आलोचना करते हैं लेकिन इंडोनेशिया के आचे में लोगों का इस कानून का पूरा समर्थन हासिल है और कई लोग इस दौरान पब्लिक में आरोपियों को मिली सजा को देखने पहुंचते हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दुनिया
Share This
About Ghatak reporter
दुनिया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com









No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद