भोपाल, कोरोनाः गुजरात के बाद MP में भी नाइट कर्फ्यू, भोपाल-इंदौर में कल से होगा लागू। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 16, 2021

भोपाल, कोरोनाः गुजरात के बाद MP में भी नाइट कर्फ्यू, भोपाल-इंदौर में कल से होगा लागू।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

कोरोनाः गुजरात के बाद MP में भी नाइट कर्फ्यू, भोपाल-इंदौर में कल से होगा लागू। 

  • आठ शहरों में रात 10 बजे होंगे बाजार बंद
  • 17 मार्च से लागू होगा नाइट कर्फ्यू का फैसला 

भोपाल, कोरोनाः गुजरात के बाद MP में भी नाइट कर्फ्यू, भोपाल-इंदौर में कल से होगा लागू।

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में 17 मार्च से नाइट कर्फ्यू लागू होगा. यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है. देश में हर दिन सामने आ रहे नए मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है.इसके बावजूद कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं. कोरोना की तेज रफ्तार के कारण गुजरात के चार शहरों- अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा और राजकोट में नाइट कर्फ्यू लागू किए जाने के ऐलान के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी दो शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सतर्क हुई मध्य प्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है इन दोनों शहरों में नाइट कर्फ्यू 17 मार्च से लागू होगा. यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में लिया गया. इसके अलावा सरकार ने यह फैसला भी किया है कि जबलपुर और ग्वालियर समेत प्रदेश के आठ शहरों में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को आला अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजधानी भोपाल और इंदौर में कल रात यानी 17 मार्च की रात से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश के आठ शहरों में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद करने का भी निर्णय लिया गया. 

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...