Post Top Ad
Thursday, March 18, 2021
Home
ताजा खबर
देश
नौकरियाँ
रोजगार
व्यापार
नौकरियाँ, बिना परीक्षा के मिलेगी अब भारतीय रेलवे मैं नौकरी।
नौकरियाँ, बिना परीक्षा के मिलेगी अब भारतीय रेलवे मैं नौकरी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
उत्तर मध्य रेलवे ने (North Central Railway) ने उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में विभिन्न ट्रेड्स में कुल 480 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके लिए 17 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. North Central Railway Recruitment 2021: रेलवे में अप्रेंटिस (Apprentice) के पदों पर नौकरी के लिए आवेदन का बेहतरीन मौका है. उत्तर मध्य रेलवे ने (North Central Railway) ने उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में विभिन्न ट्रेड्स में कुल 480 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके लिए 17 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे में इस भर्ती के तहत फिटर, वेल्डर, मेकेनिक, कारपेंटर और इलेक्ट्रिशियन के कुल 480 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष जबकि अधिकतम उम्र सीमा 24 साल तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन के लिए जनरल यानी सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 170 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST और महिला उम्मीदवारों को सिर्फ 70 रुपये का भुगतान करना होगा।
उत्तर मध्य रेलवे में अप्रेंटिस के इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू नहीं देना होगा बल्कि 10वीं की मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।
इन भर्ती के तहत आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन पोर्टल mponline.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसक.इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in पर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक पर विजिट कर सकते हैं।
Tags
# ताजा खबर
# देश
# नौकरियाँ
# रोजगार
# व्यापार
Share This
About Ghatak reporter
व्यापार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद