जानें कहाँ 30 हजार रुपये उधार नहीं लौटाने पर गोली मारकर कर दी दोस्त की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 18, 2021

जानें कहाँ 30 हजार रुपये उधार नहीं लौटाने पर गोली मारकर कर दी दोस्त की हत्या।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

जानें कहाँ 30 हजार रुपये उधार नहीं लौटाने पर गोली मारकर कर दी दोस्त की हत्या।

जानें कहाँ 30 हजार रुपये उधार नहीं लौटाने पर गोली मारकर कर दी दोस्त की हत्या।

कहते हैं कि पैसा ऐसी चीज है जो अच्छे से अच्छे रिश्ते में भी दरार डाल देता है यही हुआ पश्चि‍म बंगाल के हुगली में, जहां दो दोस्तों ने ही अपने एक दोस्त की हत्या कर दी, वह भी महज 30 हजार रुपये के लिए। इस मर्डर के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि एक युवक ने अपने ही दो दोस्तों से 30 हजार रुपये कर्ज लिए थे इसी पैसे के लिए विवाद हुआ और दोनों दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इस बारे में जानकारी देते हुए चंदननगर कमिश्नरेट के डीसीपी श्रीरामपुर अरविंद आनंद ने बताया कि महज 30,000 रुपये के लिए दो दोस्तों ने ही अपने एक दोस्त को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, इन दोनों के नाम दीपक जायसवाल और भोला दास हैं और मरने वाले युवक का नाम आनंद सिंह (30) था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हुगली के रिसड़ा स्थि‍त कुंडू कॉलोनी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, तफ्तीश करने पर सामने आया कि मृतक आनंद सिंह ने आरोपियों से 30 हजार रुपये उधार लिए थे, समय से रुपये वापस न कर पाने की वजह से तीनों दोस्तों में विवाद हुआ और ये विवाद बढ़ता गया इसी के लिए आनंद सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आनंद सिंह कोलकाता के एक निजी संस्थान में काम करता था, आनंद अपने काम से घर वापस लौट रहा था, उसी दौरान रास्ते में उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, घायल होने के बाद दोनों दोस्तों ने मिलकर उसे गोली भी मार दी, आनंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रिसड़ा थाने की पुलिस ने मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...