Post Top Ad
Thursday, March 18, 2021
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मस्जिद की मीनार पर लगे लाउडस्पीकर का वॉल्यूम हुआ कम, दिशा भी बदली।
मस्जिद की मीनार पर लगे लाउडस्पीकर का वॉल्यूम हुआ कम, दिशा भी बदली।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
प्रयागराज के सिविल लाइंस में स्थित लाल मस्जिद की मीनार पर लगे लाउडस्पीकर की दिशा बदल दी गई है, अजान की आवाज के खिलाफ इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव की चिट्ठी सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई, साथ ही आवाज को भी पहले की तुलना में काफी हद तक कम कर दिया गया है। मस्जिद पर मौजूद मोहम्मद कलीम ने बताया कि सुबह हमने अखबार में पढ़ा तो बहुत दुख हुआ कि एक पाक आवाज से किसी को तकलीफ हो रही है, उन्होंने आगे कहा कि अल्लाह का हुक्म भी है कि वो इबाबत हमारे लिए बेकार है जो किसी को तकलीफ देकर आप करो, कुरान में इस बात का वर्णन भी है। मोहम्मद कलीम ने कहा कि इसी वजह से हम सबने बैठकर फैसला किया कि तमाम लोगों को तकलीफ में डाल कर इबाबत करें तो वो सही नहीं है, इसलिए हमने सबसे पहले वीसी के घर के तरफ से हॉर्न का डायरेक्शन बदलकर रोड की तरफ कर दिया है। मोहम्मद कलीम ने आजतक से बातचीत में कहा कि पांच वक्त की अजान होती है, शुरू से ही लाउडस्पीकर लगा हुआ है, दो हॉर्न का परमिशन भी है। कुछ दिन पहले पुलिस आई थी, जिनका कहना था कि यहां लाउडस्पीकर तेज बजता है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इसी वजह से हमने उसी वक्त लाउडस्पीकर का वॉल्यूम कम कर दिया था। उसने कहा कि सुबह के वक्त माहौल में शांति रहती है, कोई कोलाहाल नहीं रहता है इसलिए वो आवाज भी तेज लगती है फिर भी हमने बातचीत में उसने कहा कि अजान सुबह 5 बजे से साढ़े 5 बजे के बीच में होती है और उसकी आवाज बहुत तेज होती है देर रात तक जगने के बाद सुबह जब इतनी तेज आवाज हो तो डिस्टर्बेंस तो होनी ही है। बता दें कि कुलपति के घर और मस्जिद के बीच करीब 300 मीटर की दूरी है। वीसी के घर से कुछ मीटर की दूरी पर एक पान की दुकान है, पान विक्रेता ने भी बताया कि अजान की आवाज काफी तेज आती है और सुबह के वक्त अगर कोई व्यक्ति सो रहा है तो जाग जाएगा, आवाज से डिस्टर्बेंस तो होता ही है। वहीं चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने बताया कि स्पीकर लगा है तो आवाज आएगी ही। आवाज तेज भी रहती है, लेकिन मैं उसी वक्त उठता हूं तो मुझे कोई दिक्कत महसूस नहीं होती, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ रोज से आवाज थोड़ी कम हो गई है। दर्जी का काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति प्रेमचंद ने बताया कि अजान की आवाज बहुत तेज आती है, सुबह के वक्त तो इतनी तेज आवाज आती है कि उठकर बैठ जाते हैं। इसकी बात पहले भी उठी थी, तो बंद हो गई थी लेकिन फिर आवाज तेज हो गई है। हम लोगों को अजान की आवाज से दिक्कत नहीं है बस उसका वॉल्यूम कम कर दें। एक स्थानीय महिला ने कहा कि तेज आवाज से डिस्टर्ब तो होता ही है। हमें अजान से दिक्कत नहीं है, लेकिन हर चीज एक दायरे में होनी चाहिए। बच्चों की परीक्षा का वक्त है, आवाज कम कर देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय परिसर में कुछ छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कुलपति के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति ने तीन मार्च को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की थी। वीसी ने अपने इस शिकायती पत्र की कॉपी पुलिस कमिश्नर, आईजी और एसएसपी को भी भेजी थी, यह चिट्ठी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद