रायसेन/बरेली, यह लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 24, 2021

रायसेन/बरेली, यह लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

यह लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन।

रायसेन/बरेली, यह लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बता रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर जिला और तहसील मुख्यालयों पर पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी अधिकारी कोरोना गाइडलाइन का पालन नागरिकों से नहीं करवा पा रहे हैं तभी तो सड़कों पर नागरिकों के झंडे दिखाई दे रहे हैं। ना तो मास्क का उपयोग किया जा रहा है और ना सोशल डिस्टेंसिंग का नागरिक पालन कर रहे हैं। बाजारों में दुकानों के सामने गोले नहीं बनाए गए हैं और व्यापारी भी मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। कुछ दिन पहले यूनियन बैंक के एक अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, फिर भी बैंक में लापरवाही दिखाई दी गई। दिनों-दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम नहीं लगने के कारण यहां के हालात भी बिगड़ सकते हैं। हाल ही में किसान भवन में आयोजित शांति समिति की बैठक में कोरोना गाइडलाइन से संबंधित चर्चा की गई लेकिन जमीन पर उनका पालन होते दिखाई नहीं दे रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...