Post Top Ad
Saturday, March 20, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, बड़े धूमधाम से मनाया रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस, लोधी समाज के सभी वरिष्ठ नागरिक रहे उपस्थित।
रायसेन/देवरी, बड़े धूमधाम से मनाया रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस, लोधी समाज के सभी वरिष्ठ नागरिक रहे उपस्थित।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। ग्राम पंचायत थाला दिघावन मे लोधी समाज की आन-बान-शान एवं हम सबके प्रेरणा स्त्रोत रही रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस बंडे धूमधाम से मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया जिसमें लोधी समाज के सभी क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए। बारी-बारी से सभी गणमान्य नागरिकों ने रानी अवंती बाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं कहा कि हमारे देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाली हमारे समाज में पैदा हुई एक बहन ने हम सब की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। हम सबको रानी अवंती बाई लोधी से प्रेरणा लेना चाहिए एवं रानी अवंती बाई के पद चिन्हों पर चलकर देश सेवा एवं जन सेवा करना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोधी समाज के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोधी समाज के युवा आए हुए थे। सभी ने रानी अवंती बाई लोधी की मूर्ति पर माल्यार्पण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक दिलीप सिंह लोधी, देवेंद्र पटेल, चांदनी प्रताप सिंह लोधी, भोपाल सिंह लोधी, दुर्गा लोधी, घनश्याम लोधी, सरपंच कुबेर सिंह लोधी, अशोक लोधी, गुड्डू लोधी, गोविंद सिंह लोधी, रामदयाल लोधी, सरपंच गोविंद सिंह लोधी, डालचंद लोधी, मुन्ना लाल लोधी आदि लोधी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद